फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किसान पंचायत में एसडीएम की निगरानी में धान खरीद की उठाई मांग

किसान पंचायत में एसडीएम की निगरानी में धान खरीद की उठाई मांग

Wed, 20 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
किसान पंचायत में एसडीएम की निगरानी में धान खरीद की उठाई मांग
चकिया। भारतीय किसान यूनियन की ओर से मंगलवार को तिलौरी हनुमान मंदिर परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें धान खरीद को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में किसानों ने उपजिलाधिकारी की निगरानी में धान खरीद कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पंचायत के दौरान किसानों ने नाटी मंसूरी धान की खरीद क्रय केंद्रों पर न किये जाने के पीछे क्रय केन्द्र प्रभारियों एवं धान मिल मालिकों के गठजोड़ को जिम्मेदार ठहराते हुए इस प्रजाति का धान खरीदने के लिए आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। पंचायत में धान क्रय केंद्रों पर मजदूरों की संख्या बढ़ाकर किसानों के अधिक से अधिक धान खरीदने पर चर्चा की गई तथा प्रतिदिन धान की खरीद का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप मौर्या, तहसील अध्यक्ष विरेन्द्र पाल, फौजदार सिंह, रामकृत सिंह, बंधी अध्यक्ष देेशराज सिंह पटेल, अशोक, रिंकू, रामधनी यादव, बंधु पाल, जमालुद्दीन, जामवंत, श्यामसुंदर मौर्या, नखड़ू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

02.एक दर्जन भैसों की चोरी कर मिर्जापुर ले जा रहे चोर को ग्रामीणो ने पकड़ा
शिकारगंज(ब्यूरो)। क्षेत्र के मोकरम बंधी के जंगल से एक दर्जन भैस चोरी कर मिर्जापुर ले जा रहे चोर को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। बाद में पकड़े गए चोर को चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए चोर को लेकर अन्य चोरों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।

क्षेत्र के ताजपुर गांव के निवासी कल्लू हरिजन की 13 भैस रोज की तरह में चरने गई थी। चरने के बाद भैसे अपने आप घर वापस आ जाती थी। मंगलवार को जंगल में चरने के लिए गई भैस जब वापस नही आई तो कल्लू ने भैसो की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान एक चरवाहे ने कल्लू को बताया कि चार लोग भैसों को लेकर मोकरम बंधी के जंगल से मिर्जापुर की ओर जा रहे है। इस सूचना पर सक्रिय ग्रामीणों ने भैसो सहित चोरों को घेर लिया। इस घेराबंदी के दौरान एक चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया लेकिन अन्य चोर भागने में सफल रहे। कोतवाल अरविंद सिंह सिसौदिया ने बताया कि गिरफ्तार चोर को लेकर पुलिस मिर्जापुर के सुकृत थाना क्षेत्र में अन्य चोरों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed