फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गर्म कपड़ों के लिए गरीब छात्रों को करना होगा इंतजार 44

गर्म कपड़ों के लिए गरीब छात्रों को करना होगा इंतजार 44

Tue, 12 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
गर्म कपड़ों के लिए गरीब छात्रों को करना होगा इंतजार 44

विज्ञापन
चंदौली। ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश परिषदीय विद्यालयों के ढाई लाख गरीब छात्रों को गर्म कपड़ों के लिए अभी और इंतजार करना होगा। इस बार प्रदेश सरकार ने ई-टेंडरिंग के माध्यम से फर्म का चयन कर सरकारी स्कूलों में गर्म कपड़ों की आपूर्ति कराने का निर्णय लिया है। निविदा में हो रही देरी बच्चों के समक्ष उत्पन्न समस्या का मूल कारण है। बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो दिसंबर माह के अंत तक ही कपड़ों का वितरण शुरू हो सकेगा।
जनपद में 993 प्राथमिक और 470 जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। इनमें दो लाख पांच हजार 464 बच्चों का नामांकन किया गया है। फिलहाल समस्या यह है कि ठंड शुरू हो गई है। लेकि न अब तक बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण नहीं कराया जा सका है। वितरण कब तक हो पाएगा इसका उत्तर विभागीय अधिकारियों के पास नहीं है। कारण यह कि इस बार सरकार ने ई-निविदा के जरिए कपड़ों की आपूर्ति का फैसला लिया है। प्रदेश स्तर से ही फर्म का चयन होना है। अभी तक फर्म का चयन ही नहीं हो सका है। ऐसे में कपड़ों का वितरण फिलहाल दूर की कौड़ी नजर आ रहा है। इस बाबत बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहले जनपद स्तर पर ही आनलाइन प्रक्रिया के जरिए फर्मों का चयन कर बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण कराया जाता था। लेकिन इस बार शासन ने प्रदेश स्तर पर फर्म के चयन का निर्णय लिया है। उसी फर्म के जरिए बच्चों को गर्म कपड़ों की आपूर्ति की जाएगी। शासन स्तर से यह जानकारी दी गई है कि शीघ्र ही कपड़ों की आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन


चंदौली। नक्सल प्रभावित विकास खंड नौगढ़, शहाबगंज और चकिया में परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को जूते और मोजे भी नहीं बांटे जा सके हैं। कारण एसडीएम ने जूतों और मोजे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि गुणवत्ता को लेकर की गई शिकायत दूर कर ली गई है और संबधित ब्लाकों में वितरण हेतु जूतों और मोजे की आपूर्ति भी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed