फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विश्वास प्रस्ताव के मतदान के लिए प्रशासन मुस्तैद संशोधित

विश्वास प्रस्ताव के मतदान के लिए प्रशासन मुस्तैद संशोधित

Wed, 06 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
विश्वास प्रस्ताव के मतदान के लिए प्रशासन मुस्तैद संशोधित
मुगलसराय। नियामताबाद ब्लाक प्रमुख के खिलाफ बुधवार को ब्लाक परिसर में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद बीडीसी सदस्य मतदान करेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक व एडीएम ने मंगलवार को एसडीएम एवं ब्लाक अधिकारियों के साथ मुगलसराय कोतवाल, बबुरी एवं अलीनगर थानाध्यक्ष संग ब्लाक परिसर में मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही चकिया तिराहे से लेकर पंचफेड़वा मोड़ तक को नो वेपन जोन घोषित किया।
विज्ञापन

बता दें कि नियामताबाद ब्लाक प्रमुख महेंद्र पासवान के खिलाफ लपछले माह बीडीसी सदस्यों ने जिलाधिकारी के समक्ष परेड की थी। लेकिन निकाय चुनाव के मद्देनजर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मतदान के लिए तिथि को टाल दिया था । निकाय चुनाव के बाद अविश्वास की प्रक्रिया को पूूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी की ओर से छह दिसंबर तिथि निर्धारित की गई है। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई घटना या फिर कोई विवाद न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह व एडीएम बच्चालाल ने एसडीएम विकास सिंह, बीडीओ एवं कोतवाली प्रभारी एसपी सिंह, बबुरी थाना प्रभारी अजय अवस्थी एवं अलीनगर थाना प्रभारी अतुल नारायण सिंह के साथ ब्लाक परिसर में मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने सभी थाना एवं कोतवाली प्रभारी को उनके क्षेत्र में रहने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची सौंपी। साथ ही निर्देशित किया कि उनको किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। कहा कि यदि कोई सदस्य किसी भी प्रकार के दबाव की शिकायत करता है तो उस पर फौरन कार्यवाही करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चकिया तिराहे और पचफेड़वा मोड़ के समीप बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। बताया कि कोई भी व्यक्ति ब्लाक के इर्द गिर्द यदि शस्त्र लेकर आया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा । वहीं बीडीसी सदस्यों की पहचान के लिए भी पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। बताया कि ब्लाक गेट पर बीडीसी सदस्यों का प्रमाण देखने के बाद ही उन्हें भीतर प्रवेश दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed