फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शिक्षामित्र संघ की बैठक मे संगठन की मजबूती पर चर्चा

शिक्षामित्र संघ की बैठक मे संगठन की मजबूती पर चर्चा

Sat, 11 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र संघ की बैठक मे संगठन की मजबूती पर चर्चा

विज्ञापन

सकलडीहा। कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर शुक्रवार को शिक्षामित्रों के ब्लाक इकाई की बैठक हुई। समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर शिक्षा मित्र संघ लामबंद हैं। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान शिक्षा मित्रों ने अपने हक और अधिकार के लिये सड़क से लेकर न्यायालय तक आंदोलन करने की सहमति जताया।

शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत ने कहा कि शिक्षा मित्रों का जीवन संघर्षपूर्ण और तनाव ग्रस्त है। इसके बाद भी शिक्षा मित्र अपने हक और अधिकार के लिये लामबंद है। शासन प्रशासन तक समान कार्य समान वेतन की मांग की गई है। प्रदेश सरंक्षक शिव कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षा मित्र 17 वर्षो तक संघर्ष करके अधिकार पाया था। हम दोबारा अपने अधिकार को पाकर रहेंगे। इस मौके पर रामकरन यादव,मनोज तिवारी,यशवंत यादव, प्रकाश भारती, ओमप्रकाश, मुहम्मद अलीम, मनोज, धर्मेन्द्र, मुस्तकीम, संतोष चैहान, प्रिंयका सिंह, प्रीति तिवारी, पिंकी सिंह, चन्द्रकला, दीप शिखा, श्वेता सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed