{"_id":"5a05fdd64f1c1b8e698baa08","slug":"181510342102-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी गई खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी गई खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी और किसान मेला शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा किसानों को खेती के नवीन तकनीकों की जानकारी दी गई। किसानों ने मेले में लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि फसलों का उत्पादन बढ़ाने के किसानों को आधुनिक उपकरणों व उन्नतशील बीजों के इस्तेमाल के लिए आगे आना होगा। किसानों को वर्तमान समय की मांग को समझनी होगी, तभी वह अपनी मिट्टी की गुणवत्ता व उत्पादन क्षमता को पहचान कर उसे और बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जांच नियमित रूप से करानी होगी। साथ ही जैविक खाद को इस्तेमाल को बढ़ावा देना होगा। किसान जानकार होगा, तभी वह उन्नत प्रजाति के बीजों व आधुनिक उपकरणों का चयन करने में सक्षम होगव। इस कवायद में कृषि वैज्ञानिक अहम भूमिका निभा सकते हैं। बीएचयू के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. पीके सिंह ने बीज उत्पादन की तकनीक और पोषणयुक्त गेहूं की प्रजाति के बारे में बताया। डा. रघुवंशी और समीर पांडेय ने जीरो ट्रिल बोआई के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस दौरान डीएम ने गंगा एग्री जंक्शन सहित अन्य स्टालों का निरीक्षण किया और संचालकों से जानकारी हासिल की। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक डा. आरके सिंह, विजय कुमार अग्रवाल, उदय नारायण, दीनानाथ श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।