{"_id":"5978ee584f1c1bac438b47c6","slug":"181501097560-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव में कमी पर प्रभारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव में कमी पर प्रभारियों को फटकार
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने बुधवार को कैंप कार्यालय पर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। इस दौरान मुगलसराय प्राथमिक स्वास्थ्य पर प्रसव में कमी आने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जनपद के किन-किन अस्पतालों में प्रसव वाली महिलाओं को भोजन नहीं दिया जाता, उसकी रिपोर्ट से अवगत भी कराएं। धानापुर चिकित्साधिकारी डा. आरएन सिंह के कार्यों में लापरवाही बरतने सीएमओ से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि धानापुर चिकित्साधिकारी का तीन माह का वेतन रोका गया है उसके बावजूद अभी भी कार्यों में लापरवाही हो रही है। डीएम ने सीएमओ को फटकार लगाई कहा कि निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। नियामताबाद चिकित्साधिकारी द्वारा बीच में बोले जाने पर कड़ी फटकार लगाई।