फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सपा ने निकाली रैली

सपा ने निकाली रैली

Thu, 22 Jun 2017 01:47 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
सपा ने निकाली रैली

विज्ञापन
चंदौली। सपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को साइकिल रैली निकाली। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने का आह्वान किया और पूर्व की सपा सरकार के कार्यों का जमकर बखान किया। जिला मुख्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व सयुुस जिलाध्यक्ष चकरु यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली, जो चंदौली नगर पहुंचकर समाप्त हुई।इस दौरान सपाइयों ने गदा जोड़ी फेरा और पारंपरिक कलाओं को अपनाए जाने पर बल दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि पहले लोग खुद को स्वस्थ रहने के लिए कसरत करते थे, वहीं जगह-जगह दंगल में कुश्तियां लड़ी जाती थी, लेकिन वर्तमान में प्राचीन खेल कुश्ती के अलावा कसरत से लोग दूर होते जा रहे हैं। इन पुरानी विधाओं को पुन: जीवन्त करना होगा। दूसरी ओर पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव कार्यकर्ताओं संग सैयदराजा से साइकिल रैली निकाली, जो हाइवे के रास्ते जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान बलिराम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक व पारंपरिक चीजों का वजूद बरकरार रखने के लिए सदैव प्रयासरत रही है। सपा चाहती है कि लोग देश की पुरानी परम्पराओं को जाने और उससे जुड़े। प्रदेश की पूर्व सपा सरकार ने पर्यावरण में सुधार के लिए एक दिन में पांच करोड़ पौधे रोपित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर्यावरण को लेकर सचेत रहते हैं और इसी को ध्यान में रखकर साइकिल रैली का आयोजन किया गया है, ताकि लोग पर्यावरण के स्वास्थ्य के साथ-साथ खुद के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके। इस मौके पर संतोष विश्वकर्मा,अशोक त्रिपाठी छोटू, विक्की यादव, रमेश यादव, मयंक सिंह यादव, संजय सोनकर, राजा खान, संतोष उपाध्याय, श्रीकांत विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed