फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पूर्व मध्य रेलवे स्काउट गाइड जिला रैली की हुई शुरूआत

पूर्व मध्य रेलवे स्काउट गाइड जिला रैली की हुई शुरूआत

Wed, 16 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे स्काउट गाइड जिला रैली की हुई शुरूआत
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत एंड गाइड्स जिला संघ मुगलसराय की ओर में चार दिवसीय जिला रैली का शुभारंभ पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को मुख्य जिला आयुक्त एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने गुब्बारे एवं कबूतर छोड़कर किया। रैली में मुगलसराय रेल मंडल के साथ जिला संघ दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, मुगलसराय एवं धनबाद के कुल 400 छात्र-छात्रा भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि मुख्य जिला आयुक्त सुनील वर्मा ने कहा कि स्काउट शब्द का अर्थ है गुप्तचर या अग्रगामी। सेना में एक ऐसी कड़ी काम करती है जो फौज के आगे-आगे चलकर अपनी सेना का मार्गदर्शन करती है।शत्रु सेना को गुप्त भेदों की जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारियों को देती है। उन्हें ही वहां स्काउट कहते हैं। सार्वजनिक जीवन में स्काउटिंग %सेवा% का पर्याय बन चुकी है। आज यह आंदोलन विश्व स्तर पर समाज सेवी संस्था के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। कहा कि आप भी इस कैंप के सकारात्मक पहलू को अपनी जीवन मे ग्रहण करें ताकि भविष्य में कोई भी स्पर्धा में आपकी पहचान अलग हो। रैली के प्रतिभागियों को कैंपिंग स्टैंडर्ड, कैंफायर, मार्च पास्ट, फोक डांस, फिजिकल डिस्पले, फूड प्लाजा, रंगोली, एग्जिबिशन, नुक्कड़ नाटक, क्विज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह, सहायक जिला आयुक्त आयशा सिद्दीकी, गीता भट्टाचार्य, अमित बनर्जी, अजय कुमार, देवशरण ठाकुर, दिनेश तिवारी, कुंज बिहारी मिश्र, श्रीकांत शर्मा, रीना भट्टाचार्य, सतीश कुमार, निशिथ रंजन, धर्मेंद्र गुप्ता, श्रीकांत कुमार, पंकज कुमार, आदित्य कुमार, ज्योति सिंह, अपूर्व कुंवर, राकेश कुमार, नीतू कुमारी रहे। अतिथियों का स्वागत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी एवं जिला आयुक्त अजीत कुमार ने और संचालन जिला सचिव संतोष तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed