फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सौ फीट ऊंचे तिरंगा के लिए हटाया आटो चालकों को

सौ फीट ऊंचे तिरंगा के लिए हटाया आटो चालकों को

Thu, 03 Jan 2019 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
सौ फीट ऊंचे तिरंगा के लिए हटाया आटो चालकों को

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के सौंदर्यीकरण और स्टेशन के सामने सौ फीट ऊंचे तिरंगा लगाने की तैयारी शुरू हो गई। इसके तहत बुधवार को दोपहर में आटो चालकों को स्टेशन के सामने से हटाया गया। इससे आटो स्टैंड में अफरा तफरी मची रही। बाद में विक्रम स्टैंड पर आटो चालकों के वाहन खड़ा करने के दौरान जमकर तूतू मैंमैं हुई और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। बाद में आरपीएफ जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
सर्कुलेटिंग एरिया में स्टेशन के सामने सौ फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाना है। सर्कुलेटिंग एरिया में विक्रम के लिए स्टैंड बनाया गया है लेकिन विक्रम इधर उधर खड़ा होते हैं। वहीं स्टेशन के सामने आटो स्टैंड खड़े होते हैं। पिछले दिनों आरपीएफ ने आटो चालकों को वहां से हटने का निर्देश दिया था। आटो चालकों के न हटने पर बुधवार को दोपहर में आरपीएफ ने आटो चालकों को जबरन हटा दिया। इससे चालकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में जीआरपी, आरपीएफ के अलावा स्टेशन निदेशक सहित अन्य टीम ने चालकों को निर्धारित स्थल पर ही आटो खड़ा करने का निर्देश दिया। इसके बाद जब आटो चालक विक्रम स्टैंड पर आटो खड़ा करने पहुंचे तो विक्रम चालकों ने आटो चालकों को मना कर दिया। इसको लेकर दोनो पक्षों में तूतू मैंमैं शुरू हो गई और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। बाद में जीआरपी ने दोनों पक्षों को अलग किया।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में नशेड़ियों का आतंक बना हुआ है। आए दिन नशेड़ी आपस में मारपीट करते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। बुधवार की सुबह आठ बजे सर्कुलेटिंग एरिया में दो नशेडी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने दोनों को अलग किया और घायलावस्था में राजकीय महिला अस्पातल (पीपी सेंटर) में प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed