फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New Delhi-Patna Vande Bharat Puja Special train will also stop at Puducherry Junction.

Chandauli News: नई दिल्ली-पटना वंदे भारत पूजा स्पेशल ट्रेन का पीडीडीयू जंक्शन पर भी ठहराव

Wed, 14 Oct 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
New Delhi-Patna Vande Bharat Puja Special train will also stop at Puducherry Junction.
दशहरा, दीपावली और डाला छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन 16 अक्तूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर इसका ठहराव होगा। इससे यहां के यात्रियों को दिल्ली और पटना पहुंचने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 16 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन उसी दिन शाम 6:00 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और 6:10 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 17 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को पटना से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दोपहर 1:10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।

यहां से 1:20 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन के साथ ही अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर भी रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed