फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than 50 electric poles were erected on the road to save selected shops.

Chandauli News: चुनिंदा दुकानों को बचाने के लिए सड़क पर गाड़ दिए 50 से ज्यादा बिजली के खंभे

Wed, 14 Oct 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
More than 50 electric poles were erected on the road to save selected shops.
नगर में सिक्स लेन और फोरलेन सड़क निर्माण के बाद बिजली के खंभे लगाने की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। एक ही बाजार में और एक ही सड़क पर खंभे लगाने के लिए दो तरह की व्यवस्था अपनाई गई है। इससे पीडब्ल्यूडी की मंशा और सुरक्षा मानक पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि चुनिंदा दुकानों को बचाने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा से सब्जी मंडी तक नाले के पीछे खंभे लगाए गए हैं, जबकि एलबीएस इंटर कॉलेज से पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के गेट तक 50 से ज्यादा पोल नाले के बाहर यानी सड़क की तरफ गाड़ दिए गए हैं। इससे सड़क संकरी होने के साथ दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सवाल यह है कि जब खंभे लगाने में दो तरह की व्यवस्था क्यों अपनाई जा रही है। क्या इसके पीछे दुकानों और भवनों को बचाने की कोई तरकीब है या फिर पोल लगाने की योजना में गड़बड़ी।
विज्ञापन

पड़ाव से गोधना तक करीब 15 किलोमीटर सड़क का 320 करोड़ रुपये से निर्माण कराया जा रहा है। वर्ष 2022 में शुरू हुई इस परियोजना से पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। नगर में सड़क निर्माण के बाद बिजली के पोल लगाने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बाजार में कहीं नाले के अंदर की तरफ तो कहीं नाले के बाहर सड़क की तरफ पोल खड़े कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed