{"_id":"5c227ccfbdec2256a8714ba0","slug":"171545764047-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मंगलवार को सरकारी व गैर सरकारी संगठनों ने धूम धाम के साथ मनाया। जिला प्रशासन की ओर से सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया वहीं विकास खंड कार्यालयों में सुशासन दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया गया। सदर ब्लाक में डीएम नवनीत सिंह चहल ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण और प्रज्ज्वलित किया। बाद में सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।
डीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जंयती सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सुशासन तभी माना जाएगा जब शासन की सभी योजनाएं गांव के गरीब व पात्र व्यक्ति तक पहुंच जाएगी। यही सोच पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की थी। केंद्र व प्रदेश सरकार सभी गरीबों व पात्रों के लिए कई योजनाएं चला रही है। वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन के साथ राशन कार्ड व आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना में गांव चयनित लोगों का पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज होगा। सभी आज संकल्प ले कि सरकार की योजनाओं को गांव के गरीब तक पहुंचाएंगे। इस दौरान सीडीओ डा.एके श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ.पीके मिश्र, सीमा सिंह, आर सिंह, डॉ.पीपी उपाध्याय, डॉ.संजय कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, एमलाल गौतम, सुशील कुमार रहे। संचालन खंड विकास अधिकारी महेंद्र चौबे ने किया। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्घालय में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। इसमें प्राचार्य डॉ. सविता पाढ़ी, डॉ.रीतू खरवार, डॉ.संगीता, शोभनाथ, विनोद कुमार रहे। वहीं भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती पर गोष्ठी हुई। कहा कि अटल व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा गरीबों सहित समाज के सभी वर्गों के हिमायती रहे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रवींद्र नाथ, संजय सिंह बबलू, रवि सिंह, कैलाश तिवारी, संतोष सिंह, बृजेश सिंह, हरिश्चंद्र, संतोष कश्यप, विजय मौर्य रहे। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के सभागार में जयंती पर प्रधानाचार्य डा.रामचंद्र शुक्ल, रविंद्र प्रताप सिंह, उमाकांत सिंह, रामजनम प्रजापति, अभिषेक पांडेय रहे।