{"_id":"5c018826bdec2241b95b2ed3","slug":"171543604262-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 16 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 16 जोड़े
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय ब्लाक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 16 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं कुरान की आयतों के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे तथा खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह ने नव विवाहित दंपती को आशीर्वाद दिया। उनके मंगलमय गृहस्थ जीवन की कामना की। बीडीओ ने विवाहितों को फलदार पौधे का उपहार देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तेरह हिंदू जोड़ों का पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच विवाह संपन्न कराया, वहीं तीन जोड़ों को मौलवी ने निकाह पढाया।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा कि विकास खंड चकिया में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का सफल कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनो को संजोने में मददगार है। परिणय सूत्र में बंधे 16 जोड़ों को विधायक प्रतिनिधि ने विवाह प्रमाण पत्र दिया।
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश कुमार सिंह, एडीओ समाज कल्याण केशव प्रसाद, प्रधान हस्मतुल्ला, एपीओ मनरेगा सुरेन्द्र कुमार, रवि सिंह, नरेन्द्र द्विवेदी, जर्नादन सिंह, अवधेश यादव, मोहन पासवान, सुरेश जायसवाल, नवीन सोनकर, आशुतोष जायसवाल, रामकेश मौजूद रहे।