{"_id":"5bc0f50bbdec22697d28a0c0","slug":"171539372299-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल बाद ससुराल लौटी विवाहिता को घर में घुसने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल बाद ससुराल लौटी विवाहिता को घर में घुसने से रोका
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। नगर से सटे केशवपुर गांव में सात साल बाद शुक्रवार को मायके से ससुराल लौटी विवाहिता को उसके ससुराल के लोगों ने घर में घुसने से रोक दिया। इससे नाराज विवाहिता घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पति और पत्नी के अड़ियल रवैये को देख सभी वापस लौट गए। ग्रामीणों के अनुसार पति और पत्नी के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर निवासी नीरज तिवारी की शादी सात वर्ष पूर्व सकलडीहा के मनिहरा गांव में विभा तिवारी से हुई थी। दोनों के शादी के बाद एक संतान भी पैदा हुई। लेकिन पारिवारिक विवाद और पति-पत्नी के अनबन के चलते सात वर्ष पूर्व विभा अपने मायके मनिहरा लौट गई और वहीं रहने लगी। इस दौरान विभा ने गुजारा भत्ता के लिए अपने पति नीरज पर मुकदमा भी दर्ज कराया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पति द्वारा प्रत्येक माह तीन हजार रुपये गुजारा भत्ता भी विभा को मिलने लगा। लेकिन शुक्रवार को विभा बच्चे को लेकर केशवपुर लौट आई। वहीं, घर पर मौजूद पति नीरज ने उसे घर में घुसने से रोक दिया और उसे मायके लौटने के लिए कहा। इस दौरान दोनों में काफी देर तक कहासुनी भी हुई। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। लेकिन विभा अपने पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। सूचना पर पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भी दोनो को समझाने का प्रयास किया, किंतु दोनो पक्ष के लोग अपनी जिद पर अड़े रहे। जिससे पुलिस वालों को भी बैरंग वापस लौटना पड़ा। किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।