{"_id":"5bafd1e8867a557fea11a0f4","slug":"171538249192-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालपुर। कस्बा स्थित यूनियन बैंक पर सिक्के जमा न करने पर उपभोक्ताओं ने शनिवार को बैंक के प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि बैंक में सिक्के जमा करना शुरू नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधन खाताधारकों के सिक्के जमा करने में हीलाहवाली कर रहा है। इससे ग्राहकों व बैंक कर्मचारियों से कहासुनी भी हो जाती है। शिकायत के बावजूद बैंक के उच्चाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में रमेश राय, अमित अग्रहरि, संजय उपाध्याय, गणेश अग्रहरि, आलोक सिंह,जयप्रकाश उपाध्याय, आलोक राय, हेमंत उपाध्याय, शुभम कुशवाहा, सतीश पांडेय, विजय गुप्ता, कल्लू उपाध्याय शामिल रहे।
वहीं बैंक के प्रबंधक मधु चौधरी का कहना था कि शाखा में पहले से ही काफी संख्या में सिक्के पड़े हैं। ग्राहक सिक्के जमा करने में तो रुचि दिखाते हैं पर बैंक द्वारा भुगतान किए जाने पर लेने में आनाकानी करते हैं।
वहीं बैंक के प्रबंधक मधु चौधरी का कहना था कि शाखा में पहले से ही काफी संख्या में सिक्के पड़े हैं। ग्राहक सिक्के जमा करने में तो रुचि दिखाते हैं पर बैंक द्वारा भुगतान किए जाने पर लेने में आनाकानी करते हैं।
विज्ञापन