फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किसानों के मुद्दे पर विफल है भाजपा सरकार

किसानों के मुद्दे पर विफल है भाजपा सरकार

Thu, 12 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
किसानों के मुद्दे पर विफल है भाजपा सरकार
चंदौली, चकिया। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कौंसिल की बैठक बुधवार की शाम संगठन के कैम्प कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार की ओर से किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया तथा नौ अगस्त को जेल भरो आंदोलन एवं हस्ताक्षर अभियान की रणनीति तय की गई। किसान सभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य कामरेड दीनानाथ यादव ने कहा कि किसानों की फसल का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है। लेकिन उसे कम करने की जगह एनएसपी को बढ़ाने का दिखावा सरकार कर रही है। जिससे किसान अर्थव्यवस्था तबाही की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कृषि एवं खुदरा बाजार में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की मंजूरी दे दी गयी हैं, जिससे कृषि क्षेत्र बर्बादी की कगार पर है। उन्होने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा मोदी सरकार की नीतियो के विरोध में 10 करोड़ लोगों का हस्ताक्षर अभियान पूरे देश में चला रही है तथा नौ अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आन्दोलन चलाया जाएगा। कौंसिंल की बैठक में 13 सूत्री मांगो को लेकर हस्ताक्षर अभियान तथा जेल भरो आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामअचल यादव, शम्भूनाथ, लालचन्द्र, राजेन्द्र यादव, बजरंगी, स्वामीनाथ, गौरीषंकर, बुधिनाथ, भृगुनाथ, मिठाईलाल, जैनाथ, महानन्द, रामप्यारे मौजूद रहे। अध्यक्षता परमानन्द ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed