{"_id":"5a981f624f1c1b692a8b4d89","slug":"171519918946-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जली होलिका, उड़े रंग गुलाल, चहुंओर गूंजा जोगिरा सारा रा रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जली होलिका, उड़े रंग गुलाल, चहुंओर गूंजा जोगिरा सारा रा रा
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। पूरे जनपद में होलिका दहन गुरुवार की रात विधि विधान से किया गया। जनपद में 14 सौ से अधिक स्थानों पर होलिका जलाई गई। अधर्म पर सच्चाई की जीत के प्रतीक होलिका दहन के दौरान लोगों ने आतिशबाजी की। इस दौरान लोगों ने ढोल नगाडे़ की थाप पर फाग गीत गाए और अबीर गुलाल उड़ाए गये।
गुरुवार की सुबह से ही होलिका दहन की तैयारी में लोग जुट गए। युवा घर घर घूम घूम कर लकड़ी, उपले आदि एकत्र किए। शाम शात बजे लोग ढोल, मजीरा, झाल लेकर एकत्र हुए, फाग गीत गाते हुए होलिका में आग लगा दी। आग लगते ही होलिका धूं धूं कर जलने लगी। इसके साथ ही लोगों ने खूब फाग गीत गाए और एक दूसरे को रंग अबीर से नहलाया। नगर के सुभाषनगर, नई बस्ती, गुुरुद्वारा के समीप, न्यू महाल, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर के साथ नगर के आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी, यूरोपियन कालोनी आदि में होलिका दहन किया गया। इसके पूर्व बाजार में खरीददारों की भीड़ जुटी। दुकानों पर रंग, अबीर, पिचकारी, टोपी, मुखौटा आदि की खूब खरीददारी हुई।
कंदवा (ब्यूरो । बरहनी विकास खण्ड के मोहनभिट्टी गांव में गुरुवार को ग्राम प्रधान श्याम सुन्दर बिन्द ऽ फौजी ऽ ने होली के उपलक्ष्य में 40 बच्चों को नए कपड़े वितरित किया। कपड़े पाकर बच्चियों ने खुशी जताई और कहा कि हम श्याम सुंदर बिंद के लिए प्रार्थना करते हैं कि भगवान उन्हें और तरक्की दें और वे इसी तरह बेसहारा लोगों की मदद करते रहें । निराश्रित और बेसहारा बच्चियों में कपड़े वितरित करते हुए ग्राम प्रधान श्याम सुन्दर बिन्द ऽ फौजी ऽ ने कहा कि निर्धन और गरीबों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है ।कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन लोगों तक सहायता पहुँचाएँ जो इसके हकदार हैं ।कहा कि यह ऐसी बच्चियां हैं जिनका कोई सहारा नही है ।मैंने आज उन्हें एक एक जोड़ी नए कपड़े इसलिए दिए ताकि वह नए कपड़ों में होली की खुशियां मना सकें। इस अवसर पर समाजसेवी अरुण राय , सुशील बिन्द , हनुमान बिन्द , हनुमान बिन्द , शिवमुनि बिन्द आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
मुगलसराय(ब्यूरो)। उद्देश्य सेवा संगठन की ओर से गुरुवार को दिन में 11 बजे गरीब बच्चों एवं बुजुर्गों में स्थानीय रेलवे क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक प्रांगण के पास गरीब कपड़ा बैंक के तहत कपड़ा वितरित किया गया । इस दौरान संस्था के सदस्यों ने आसपास के क्षेत्रों में गरीबों को बुलाकर कपड़ा देने का काम किया । साथ ही साथ हनुमान पुर स्थित मुसहर बस्ती में भी कपड़े का वितरण किया गया । इस दौरान कपड़ा लेने वालों की संख्या काफी रही । संगठन के सदस्यों ने बताया कि लगभग 200 लोगों को कपड़ा वितरित किया गया। । इस अवसर पर दिनेश ओझा नीलेश तिवारी अरुण कुमार राय अनुज पांडे विजय गुप्ता हंसराज शर्मा नितेंद्र सिंह पिंटू तिवारी आदि मौजूद रहे।
मुगलसराय(ब्यूरो)। फल सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक चौधरी नरायन प्रसाद सोनकर की अध्यक्षता में सट्टी स्थित एक आढ़त पर हुई। इसमें फल सब्जी मंडी निर्माण को लेकर चल रहे आंदोलन को आगे बढ़ाने की योजना बनाई गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्थाई सब्जी मंडी निर्माण की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से माह के पहली तारीख को सब्जी मंडी को बंद रखा जा रहा है। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके उल्टे अतिक्रमण हटाने के नाम पर ठेले खोमचे वालों को परेशान किया जा रहा है। कहा कि अब उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मंडी का निर्माण नहीं होता है तो हम लोग अनिश्चित काल के लिए मंडी बंद करेंगे। बैठक में राम तिलक सोनकर, महेन्द्र प्रसाद, त्रिलोकी कुमार, अशोक जायसवाल, असगर अली, शारदा प्रसाद, पारस सोनकर, राजकुमार सोनकर आदि उपस्थित रहे।