{"_id":"5a96f9204f1c1b5e6e8b80a7","slug":"171519843616-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवसां गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल, सफाई कर्मी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवसां गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल, सफाई कर्मी नदारद
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
नाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के रेवसां गांव में साफ सफाई नहीं है। जबकि गांव में तैनात दो सफाई कर्मी कोरम पूर्ति करने के बाद वापस लौट जाते है। वहीं गांव में साफ सफाई की मांग को लेकर ग्रामीण विकास खंड अधिकारी से भी गुहार लगा चुके है। सफाई कर्मियों के रवैए से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था ठीक कराने की प्रशासन से मांग की है।
रेवसां निवासी मनोज यादव, दूधनाथ यादव, मुकेश यादव, लालचंद यादव का आरोप है कि गांव में साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो गई है। कूड़ा करकट के चलते पानी निकासी के लिए बनी नालियां जाम हो गई है। लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। आरोप लगाया कि गांव में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विकास खंड कार्यालय द्वारा दो सफाई कर्मियों को नियुक्त किया गया है। लेकिन वे ठीक से सफाई नहीं करते हैं। चेताया कि गांव में सफाई व्यवस्था मुकम्मल नहीं हुई तो ग्रामीण विकास खंड कार्यालय का घेराव करेंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान नीला सिंह ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वह प्रयत्नशील है तथा वह ग्रामीणों से सुझाव लेकर गांव में सफाई कराने का प्रयास करेंगी। एडीओ पंचायत मुमताज अनवर ने बताया कि शिकायत मिलने पर सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगा।