{"_id":"5a4152134f1c1bfc0f8b5f27","slug":"171514230291-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता को दो सपूत हिंदु और मुसलमान:रसूलन बीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता को दो सपूत हिंदु और मुसलमान:रसूलन बीबी
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
स्मृति कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की याद सोमवार को कस्बा में यादगार दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बीएचयू और अलीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सहित अन्य वक्ताओं ने एकता और अखंडता की बात दोहराते हुए विचार व्यक्त किया कहा कि वीर अब्दुल हमीद भारत के सच्चे सपूत थे। कार्यक्रम के अंत में सभी को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर कार्यक्रम के आयोजक जोखू सिद्दीकी व मुराहू विश्वकर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परमवीर चक्र विजेता की पत्नी रसूलन बीबी ने कहा कि हम न हिंदू न मुसलमान बल्कि हम हिन्दुस्तानी हैं। देश की एकता और अखडंता को कायम रखें यही हमारा मजहब और ईमान है। वहीं बीएचयू के प्रोफेसर अफाकी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय के फैसुल हसन व तारिक अनवर ने कहा कि यह देश सबरंगों का देश है। कार्यक्रम में सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने देश की आजादी में शहीद परमवीर चक्र विजेता को याद करते हुए उनको भारत के सपूत का नाम दिया। अंत में कार्यक्रम आयोजक जोखू सिद्दीकी व मुराहू विश्वकर्मा द्वारा रसूलन बीबी सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाजी वसीम अहमद, एम लारी, सत्यनारायण राजभर, बृजेश बरेली, धमेंद्र सिंह मंटू, हरिदास यादव, कैप्टन एसएन गुप्ता, श्माम नारायण राजभर, सेचन सिंह यादव, अशोक यादव,विरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।