{"_id":"5a3abc734f1c1bc8678c2b3f","slug":"171513798771-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी के पीड़ितों का मददगार बना अंकुर समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगलगी के पीड़ितों का मददगार बना अंकुर समाज
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। सामाजिक संस्था अंकुर समाज वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को क्षेत्र के नूरी गांव में अग्निकांड के पीड़ित को राहत सामग्री का वितरण किया। वहीं घटना में अपना सब कुछ गंवा चुके चिरौंजी राम की पुत्री की शादी में हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।
रविवार की रात नूरी गांव के दलित बस्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते चिरौंजी राम की तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई थी। अगलगी कि इस घटना में पीड़ित परिवार का सब कुछ जल कर खाक हो गया था और परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। घटना में चिरौंजी राम की बेटी की शादी के लिए रखे सामान भी जल गये। बुधवार की दोपहर अंकुर समाज वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ता नूरी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को राहत सामग्री दी। प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह ने कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए समाजसेवी संगठन का आगे आना सराहनीय कदम हैं। इस दौरान लाल बिहारी प्रजापति , रामअशीष सिंह, मुन्ना यादव, अजित, सोनू, गोलू, रणजीत यादव, मुकेश आदि मौजूद रहे।