{"_id":"594ad3844f1c1b01318b45b1","slug":"171498076036-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल के दुर्व्यवहार से नाराज वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल के दुर्व्यवहार से नाराज वकीलों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर खरवार के साथ ताजपुर हल्का के लेखपाल अपने लेखपाल साथियों के साथ दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट गया। बुधवार को अधिवक्ताओं ने लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं लेखपाल ने वकील के आरोप को निराधार बताया।
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि तहसील में प्रशिक्षु नए लेखपाल दबंग और मनबढ़ है। तहसील आवास में रहकर गलत कार्यों का बढ़ावा दे रहे हैं। मंगलवार को डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर खरवार के साथ ताजपुर हल्का के लेखपाल अपने लेखपाल साथियों के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ लेागों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ। बुधवार को घटना की जानकारी होने पर वकील आग बबूला हो गए। आक्रोशित वकीलों ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चेताया कि शीघ्र कार्रवाई नही हुई तो वकील धरना प्रदर्शन के लिये मजबूर होंगे। अंत में एसडीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग किया। इस मौके पर विरोध जताने वाले डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष शैलेन्द्र पांडेय, रामविलास यादव, योगेन्द्र मिश्रा बबलू, अतुल तिवारी, संदीप यादव, श्रीकांत राजभर, दुर्गेश सिंह, श्रीकांत राजभर, विजय बहादूर, अजय सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह,दिग्विजय सिंह, उपेन्द्र सिंह, शिवपूजन राम, लालचंद, दशरथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन