फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   168 cattle freed, two smugglers arrested

Chandauli News: 168 मवेशी मुक्त कराए, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
168 cattle freed, two smugglers arrested
नौगढ़। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को 168 मवेशियों को मुक्त कराकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जंगल के रास्ते मवेशियों को लेकर बिहार लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चंद्रप्रभा के राजदरी जंगल में घेराबंदी कर मवेशियों को मुक्त कराया। साथ ही पशु तस्कर बिहार के मडरिया गांव निवासी खिचडू यादव और मिर्जापुर जिले के बिरोहिया गांव के रहने वाले आशु को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर सोनभद्र और मिर्जापुर जिले से मवेशी लेकर बिहार जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बिहार में लगने वाले पशु मेले में मवेशियों को लेकर जा रहे थे। बिहार में बारून पशु मेला, शिरसी मेला व अइलाई मेला लगते हैं। तस्कर राबर्ट्सगंज, अहरौरा के आसपास के गांवों से मवेशी खरीदकर जंगल के रास्ते पैदल बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए खिचडू के खिलाफ नौगढ़ थाने में पुश तस्करी, हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट के तहत चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आशु के खिलाफ भी पशु तस्करी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed