फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जीवंत हुई पुलवामा की घटना हर आंख से छलके आंसू

जीवंत हुई पुलवामा की घटना हर आंख से छलके आंसू

Mon, 25 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
जीवंत हुई पुलवामा की घटना  हर आंख से छलके आंसू

विज्ञापन
चहनियां।भगवानपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने पुलवामा आतंकी हमले को नाटक के जरिए जीवंत किया। नाटक में जवानों की शहादत और शहीदों के परिवार की स्थिति देख कर उपस्थित लोगों के आंखों में आंसू छलक आए। इसके अलावा बच्चों ने नृत्य, गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक के प्रतिनिधि विकास यादव और संत त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत, लोकगीत, एकाकी, नाटक, कौव्वाली, हरियाणवी गीत, राजस्थानी गीत, कृष्णा की लीला की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोहा। बच्चों की प्रस्तुति देख अभिभावक मंत्रमुग्ध रहे। इस अवसर पर समाज सेवी डॉ. सरिता मौर्या, डॉ. अजय सिंह, गुलाब साहू, टुन्नी मिश्र, सुनील चैरसिया, बृजेश यादव, आनंद सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, राहुल, संदीप, लल्लू सिंह राही, छोटे पांडेय रहे। संचालन अर्पिता दूबे और खुशी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य अनिल जोसेफ ने और धन्यवाद ज्ञापन आरती झा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed