{"_id":"5c8fee81bdec2213f10dd783","slug":"161552936577-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डूडा विभाग की ओर से दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय पोषण पखवारा का नियमित रूप से आयोजन कराया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को कालीमहाल स्थित एक मैरिज लान में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। साथ ही रैली भी निकाली गई।
परियोजना अधिकारी संजय मौर्य ने बताया कि शिविर व रैली का मुख्य उद्देश्य किशोरियों, धात्री माताओं, महिलाओं और बच्चों में व्याप्त कुपोषण और एनीमिया की समस्या में कमी लाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बचत समूहों, संघों के सदस्यों, किशोरियों और बच्चों के समूह में शिशु को मां के पहले दूध, पूरक आहार, पूर्ण टीकाकरण, संतुलित भोजन, स्वच्छता और हाथ धोने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे मात्री वंदना कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रथम बार गर्भवती हुई माताओं को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
गोष्ठी और रैली में शहर मिशन प्रबंधक डीएन प्रसाद और डा.राजेश राय, सीएलटीसी आदित्य सोनकर, सामुदायिक कार्यकर्ता मोहनीश कुमार सहित स्थानीय सभासद जीतेंद्र गुप्ता, पूर्व सभासद राधेश्याम, उषा सैनी, मुन्नी, किरण, शीला यादव, डिंपल, ममता मौजूद रहे।