फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से पूरा विश्व है त्रस्त

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से पूरा विश्व है त्रस्त

Mon, 18 Feb 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से पूरा विश्व है त्रस्त
पीडीडीयू नगर/ पड़ाव/ चकिया/ शिकारगंज। पुलमावा में शहीद हुए बहादुरपुर गांव के शहीद अवधेश कुमार यादव को रविवार को लोगों ने कई आयोजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। आंतकी हमले पर आमजनों में तीसरे दिन भी गम के साथ ही गुस्सा भी था तो वहीं लोग गर्व भी महसूस कर रहे थे। लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और काव्य गोष्ठी कर शहीद को याद किया। वहीं शिकारगंज में आक्रोशित लोगों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पड़ाव पर युवकों, व्यापारियों और ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शाम को स्थानीय चौराहे पर सभी एकत्रित हुए और एक कैंडल मार्च निकाला। मार्च मौन जुलूस का रूप धारण करते हुए पड़ाव चौराहे से जलीलपुर, सूजाबाद, मढ़िया होते हुए बहादुरपुर गांव जाकर समाप्त हुआ। इसके बाद जुलूस शोक सभा में परिवर्तित हो गया। इसमें वक्ताओं ने सैनिकों पर हमले के लिए पाकिस्तान और आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर शहीद के मित्र रवि चौधरी, एड. शिवआश्रय यादव, यादवेश यादव, प्रदीप पहलवान, रिंकू पटेल, संतोष यादव, ज्ञान पहलवान, ईश्वर पहलवान, नरेंद्र यादव उपस्थित रहे। वहीं पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क से सभासद आरती यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला। जुलूस नगर भ्रमण के बाद वापस वहीं पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां सभी ने कैंडल जलाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्रवण यादव, सूरज यादव, भवानी, वीरू रावत, रामधनी यादव मौजूद थे। इसके अलावा विद्या हास्पिटल में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अस्पताल के संचालक डा. जीके पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से पूरा विश्व त्रस्त है। देश भी इनका शिकार हो रहा है। अब समय आ गया है कि सरकार पाकिस्तान व आतंकवादियों को माकूल जवाब दे। इस मौके पर डा. सुनील सिंह, रामगोपाल तिवारी, अजय तिवारी, अवधेश, राणा सिंह, मंगल, सुनीता, कांति मौजूद थे। सामाज संगठन संस्था की ओर से गल्लामंडी से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च नगर भ्रमण के बाद सुभाष पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान सागर गुप्ता, प्रिंस जायसवाल, राजा, राकी, सुरेश, राजेश मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं चकिया में चंद्रप्रभा साहित्यिक मंच के बैनर तले आदित्य पुस्तकालय परिसर में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने शहीदो को काव्यमय श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ तेजबली अनपढ़ की वाणी वंदना से हुई। राजेंद्र प्रसाद भ्रमर ने आंसू की उफनती दरिया में अब पाकिस्तान को डुबाना है, सुनाकर लोगो को जोश से भर दिया। इसके अलावा कवि हरिबंश सिंह बवाल, अलिया प्रधान, राजेंद्र कुमार, संतोष कुमार धूर्त, मनोज द्विवेदी मधुर, रामअलम सिंह जीवन, राजेंद्र प्रसाद बावरा, प्रदीप कुमार पाठक ने भी काव्यमय श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता एड. प्रदीप कुमार पाठक ने किया।

शिकारगंज में क्षेत्रीय लोगो ने स्थानीय बाजार में तिरंगे के साथ जुलूस निकाला और हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया। इस दौरान शंकर विश्वकर्मा, गणेश मौर्या, श्यामबिहारी यादव, बलिराम केशरी, हरिओम मोदनवाल, शिवप्रकाश विश्वकर्मा, सारनाथ केशरी, विजय यादव, परवेज खान, कल्लू खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed