फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोहा

नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोहा

Thu, 03 Jan 2019 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोहा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अस्मिता नाट्य संस्था की ओर से चल रहे मुगलसराय रंग महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को रविनगर स्थित एक निजी स्कूल में समाजसेवी आंनद दुबे की स्मृति में गीत संगीत और नाटक की प्रस्तुति से कलाकारों ने उपस्थित लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम की शुरूआत समाजसेवी अमित सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की।

उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि समाज की समाज में फैल रही कुरीतियों को रोकने का एक सबसे बढ़िया माध्यम संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति जीवित रहे और लोग उसके प्रति सचेत रहें समर्पण की भावना रखें तभी हम विश्व मे महागुरू के रूप मे प्रतिस्थापित रहेंगे। मुख्य अतिथि पुनीत मिश्रा ने अपने संबोधन के दौरान सभी को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि अस्मिता नाट्य संस्थान जनपद में एक नया आयाम खड़ा करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि संस्कार और संस्कृति का सबसे बड़ा परिचय ऐसी ही संस्थाएं हो सकती हैं । नाट्य प्रस्तुति के दौरान भिलाई से पहुंची युवा नाट्य संस्थान द्वारा बेबी नाटक का मंचन किया गया जिसके लेखक विजय तेंदुलकर है और इसका निर्देशन राजेश श्रीवास्तव ने किया है। बेबी की भूमिका में अनीता चक्रवर्ती, शिवप्पा की भूमिका में राजेश त्रिवेदी , राघव की भूमिका में अमित शाह व सहयोगी कलाकारों में जय कुमार गुप्ता , राजेश चौरसिया , अनीता रस्तोगी आदि रहे। नृत्य में ग्रुप डांस फोक डांस सहित विभिन्न प्रस्तुतियां हुई। मथुरा से आए राधा कृष्ण मंच ने कृष्ण लीला का नृत्य अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, गोपाल राय, प्रमोद अग्रहरी, हेमंत विश्वकर्मा, डॉ. आनंद श्रीवास्तव , राकेश अग्रवाल मौजूद रहे। अध्यक्षता दिनेश शर्मा ने और संचालन प्रमोद अग्रहरी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed