फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Sat, 01 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवेे सुरक्षा बल की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्व आउटर पर गुरुवार की देर रात जीटीआर ब्रिज के नीचे अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी की मोबाइल, लैपटॉप, गहने और नकदी सहित छह लाख 44 हजार रुपये मूल्य के सामान और चोरी के सहायक उपकरण बरामद हुए।

राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम गुरुवार को आधी रात के बाद प्लेटफार्मों और यार्ड में गश्त कर रही थी। रात ढाई बजे यार्ड में हलचल देखा तो स्टेशन के पूर्वी आउटर जीटीआर ब्रिज के नीचे दक्षिण तरफ ट्रैक के किनारे बने कोठरी के बरामदे में पहुंचे तो छह लोग मिले। पकड़ कर तलाशी लेने पर उनके पास से विभिन्न कंपनियों के 13 मोबाइल, दो लैपटॉप, सोने चांदी के जेवरात, 42 सौ रुपये नकद, 706 ग्राम नशीला पाउडर और रिजर्वेशन टिकट सहित कुल छह लाख 44 हजार रुपये मूल्य के सामान बरामद हुए। पूछताछ में सभी ने अपना नाम क्रमश: संजय नट निवासी करनामपुर, शाहपुर भोजपुर बिहार, विनोद नट निवासी आयर नवानगर बक्सर बिहार, नरेश शर्मा निवासी बेगमपुर वार्ड नंबर 33 थाना टाउन आरा बिहार, आलोक कुमार सिंह कुल्हड़िया कराकट रोहतास बिहार, अखिलेश नट निवासी बेन बलिया बिहिय भोजपुर बिहार और प्रदीप गुप्त निवासी पलिया बुजुर्ग थाना भावरकोल गाजीपुर बताया। बदमाशों ने बताया कि वे आरक्षण कराकर ट्रेनों में यात्रा करते और सहयात्रियों का सामान लेकर उतर जाते हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार, आरपीएफ निरीक्षक बीएन मिश्र, प्रभारी सीआईबी आरआर सहाय, उपनिरीक्षक डीपी यादव, आरक्षी मंजीत कुमार सिंह, अभिषेक पांडेय, रविन्द्र कुशवाहा, राकेश कुमार सिंह, विजय कुमार गौड़, दीपक वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed