फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   3297 छात्र-छात्राएं करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

3297 छात्र-छात्राएं करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Thu, 01 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
3297 छात्र-छात्राएं करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा। इसमें 2198 छात्रों व एक 1099 छात्राओं सहित कुल 3297 छात्र-छात्राएं प्रत्याशियों का चयन करेंगी। मतदान सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। इसके बाद तीन बजे से मतों की गणना की जाएगी और इसी दिन जीतने वाले प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़ेे प्रबंध किए गए हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव कुमार सहित कॉलेज के अन्य शिक्षकों की देखरेख में बूथ बनाने व बैरिकेडिंग कराई गई है।
छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। अब छात्रनेता घर-घर जाकर संपर्क में जुट गए हैं। मतदान के लिए कॉलेज में कुल छह बूथ बनाए गए हैं। इनमें चार बूथ भूतल पर और दो बूथ प्रथम तल पर बनाए गए हैं। सभी कक्षाओं की छात्राएं ऊपर प्रथम तल पर बने बूथों में मतदान करेंगी। मतदान स्थलों के पास केवल प्रत्याशी या उसके प्रस्तावक को रहने दिया जाएगा। चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न कला संकाय प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। उपाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी के नामांकन किए जाने से उसका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।
विज्ञापन


कॉलेज के निचले तल पर बने बूथ संख्या एक पर बीए प्रथम वर्ष के 602 छात्र, बूथ संख्या दो पर बीए व बीकॉम द्वितीय वर्ष के 508 छात्र, बूथ संख्या तीन पर बीए व बीकॉम तृतीय वर्ष के 572 छात्र और बूथ संख्या चार पर एमए, बीएड, पीएचडी व बीकॉम प्रथम वर्ष के 516 छात्र अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं प्रथम तल पर बने बूथों पर सभी कक्षाओं की छात्राओं के मतदान की व्यवस्था की गई है। इन दोनों बूथों पर 1099 छात्राएं वोट करेंगी। मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं
विज्ञापन
विज्ञापन

को अपने साथ कॉलेज से निर्गत पहचान पत्र व फीस रसीद साथ लाने होंगे। ऐसा न करने वाले मतदाता को मत नहीं देने दिया जाएगा।
आने व जाने की यह रहेगी व्यवस्था
मतदान करने आने वाले छात्रों और छात्राओं के आने के लिए दो रास्तों का प्रयोग किया जाएगा जबकि मतदान के बाद बाहर निकलने को एक ही रास्ता होगा। कॉलेज के पश्चिमी गेट से छात्रों व दक्षिणी गेट से छात्राओं के मतदान स्थल तक आने की व्यवस्था की गई है। वोट देने के बाद छात्र व छात्राएं पूर्वी गेट से बाहर निकलेंगीं।

कई शिक्षक रहेंगे तैनात
चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र मिश्रा सहित डॉ. संजय कुमार पांडेय, डॉ. दीनबंधु तिवारी, डॉ. विजेंद्र पांडेय, डॉ. जगदीश त्रिपाठी, डॉ. इशरत जहां, डॉ. वंदना ओझा, डॉ. भावना, विवेक सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहेंगे।

कड़ी सुरक्षा घेरे में रहेगा कॉलेज
मतदान, मतगणना व परिणामों की घोषणा के दौरान कॉलेज परिसर सहित आसपास का क्षेत्र कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहेगा। कॉलेज के अंदर व बाहर पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की जाएगी। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मुगलसराय कोतवली सहित जनपद के आधा दर्जन से अधिक थानों के थानाध्यक्ष, पुलिसकर्मियों सहित पीएसी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया के दौरान एलबीएस कटरे में जगह- जगह बेरिकेडिंग कर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।


2- प्रत्याशियों पर एफआईआर की होगी जांच
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में चल रहे छात्रसंघ चुनाव के संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी डा. उदय शंकर झा और शिकायत प्रकोष्ठ के सदस्य डा. अरूण उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि लिंगदोह कमेटी के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जायेगा। चुनाव लड़ रहे कुछ प्रत्याशियों पर एफआईआर होने की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed