{"_id":"5bb90e6d867a55685a2b4c49","slug":"161538854509-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकिया नगर के हर घर को उपलब्ध होगा स्वच्छ पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकिया नगर के हर घर को उपलब्ध होगा स्वच्छ पेयजल
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
सर्वे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। प्रदेश सरकार की अमृत जल योजना से नगर को आच्छादित करने की कवायद उत्तर प्रदेश जल निगम ने आरंभ कर दिया है। इसके तहत नगर में दो ओवरहेड टैंकों के निर्माण के साथ ही पाइपलाइन बिछाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है।
नगर में कई मुहल्लों में पानी की किल्लत को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अमृत जल योजना के तहत प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया था। इसमें नगर के छूटे मुहल्लों तक पाइपलाइन पहुंचाने तथा नए ओवरहेड टैंकों की स्थापना की मांग की गई थी। इस मांग को उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वीकार करते हुए नगर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा वर्तमान में विभिन्न मुहल्लों में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने के लिए टोटल स्टेशन मशीन से सर्वे किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश जल निगम के सर्वेयर बबलू गौतम के अनुसार सर्वे के दौरान ऊंचे-नीचे मुहल्लों में पाइपलाइन बिछाने की स्थिति की मानीटरिंग की जा रही है। इसकी रिपोर्ट जल निगम को सौंपी जाएगी। भाजपा नेता उमाशंकर सिंह, उमेश शर्मा, विजय विश्वकर्मा ने कहा कि इससे पेय जल की समस्या हल होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी ने कहा कि नगर में दो ओवरहेड टैंकों की स्थापना तथा पाइपलाइन बिछा दिए जाने से पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।