{"_id":"5b81ac8742c79206ed67d626","slug":"161535224967-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर्व आज, बहनें भाइयों की कलाई पर बांधेंगी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर्व आज, बहनें भाइयों की कलाई पर बांधेंगी राखी
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बहन- भाई के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन रविवार को परंपरागत ढंग से धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधेंगी। बदले में भाई उन्हें उपहार व रक्षा का वचन देंगे। पर्व के मद्देनजर जनपद के बाजारों में शनिवार को खूब भीड़ रही। जगह- जगह सजी राखी की दुकानों से बहनें राखियां खरीदती रहीं जबकि भाईयों की भीड़ उपहारों व कपड़ों की दुकानों पर रही। भाइयों को राखी बांधने के बाद उनका मुंह मीठा कराने के लिए बहनों ने मिठाईयां भी खरीदीं।
पर्व के दिन बहनें सुबह उठकर तैयार हो जाती हैं और उपवास रहकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। राखी बांधने के बाद ही वे अन्न व जल ग्रहण करती हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार में राखी की दुकानों पर कई डिजाइनों व मूल्यों की राखियां सजी थीं। भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों की भारी भीड़ इन दुकानों पर उमड़ी। राखी विक्रेता संतोष जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष बाजार में आई डायमंड राखियां खूब पसंद की गईं। राखियों का मूल्य पांच से लेकर 250 रुपये तक रहा। इसके अलावा मिठाइयों की दुकानों पर भी लोगों की कतार लगी रही। वहीं भाई भी बहनों को देने के लिए उपहार व नए कपड़े आदि खरीदते रहे।
राखी बांधने का मुहूर्त- सुभाष नगर स्थित कोट मंदिर के पुजारी अंकुर दूबे ने बताया कि श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष राखी बांधने का शुभ मुहूर्त वैसे तो सुबह से शाम के चार बजकर 16 मिनट तक रहेगा पर सुबह के नौ से 10. 40 बजे तक अमृतयोग मुहूर्त रहेगा। इसमें योग में राखी बांधना काफी शुभ माना गया है।