{"_id":"5b5386164f1c1b44748b61c4","slug":"161532200470-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगाकर विकास योजनाओं का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगाकर विकास योजनाओं का जाना हाल
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहाबगंज। केंद्र सरकार की ओर से विकास खंड में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के लिये शुक्रवार को देर शाम केंद्र सरकार की टीम के सदस्य विकास खंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विकास क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ आमजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
योजनाओं का ग्रामीणों को मिल रहे लाभ की जमीनी हकीकत जांचने उपसचिव उद्योग नीति नरेंद्र कुमार व अनु सचिव जहाज रानी आरके निगम विकास क्षेत्र के अमरसीपुर, अमांव, शहाबगंज, शाहपुर, बरहुआ व बेलावर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उपस्थित आशा व एनएनएम से कहा कि महिलाओं से संबंधित योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ प्रदान किया जाए। साथ ही सेक्रेटरी व ग्रामप्रधान से कहा कि शासन की योजनाओं के लाभ से कोई व्यक्ति छूटने न पाए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी धर्मजीत सिंह, एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी, अनिल सिंह, मुरलीश्याम, राजेंद्र भारती, जैनेंद्र कुमार राव, चंद्रबली सिंह, प्रदीप जायसवाल, जमुना चौहान, लोकनाथ प्रधान, नरगिस, रोशन अली, रामसखी यादवउपस्थित रहे।