{"_id":"5b2aac274f1c1bf66e8b93ba","slug":"161529523239-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली कम होने पर अमीनों को वेतन रोकने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली कम होने पर अमीनों को वेतन रोकने की चेतावनी
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में वसूली की समीक्षा की गई। इस दौरान लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर अमीनों का वेतन रोकने की चेतावनी दी। वही एक अमीन के खिलाफ निलंबन की चेतावनी दी है। तहसील प्रशासन के इस कार्रवाई से अमीनों में खलबली मची हुई है। इसके पूर्व दस अमीनों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जा चुकी है।
डीएम की सख्ती के बाद बुधवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने अमीनों के साथ परिवहन, खनन, व्यापार कर, बैंक, ग्राम सभा हर्जाना, मोटर क्लेम आदि के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सिर्फ 26 लाख 38 हजार 901 रुपये वसूली पर नाराजगी जताई। वहीं लक्ष्य के अनुरूप वसूली कम होने पर अमीनों को कड़ी फटकार लगाई। प्रशासनिक अधिकारी सहित कार्यालय के बाबूओं को हिदायत दी कि वसूली में लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने व निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में दस बड़े बकाएदारों और एक लाख के ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर वसूली का निर्देश दिया। इस दौरान बिहारी यादव, तेरसू राम, आदर्श, श्याम नारायण, अरुण उपाध्याय, आदित्य सिंह, रमेश सिंह मौजूद रहे।