{"_id":"5a3abd6b4f1c1baf678c2d5e","slug":"161513799019-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में जनपद स्तरीय खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में जनपद स्तरीय खिलाड़ियों का हुआ चयन
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। वाराणसी में होने वाली मंडल स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बुधवार को नगर स्थित न्यू सेंट्रल कालोनी चंदौली बाक्सिंग संघ की ओर से विभिन्न वर्गों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस संबंध में चंदौली बाक्सिंग संघ के कोच नंदजी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ी ही राज्य स्तर पर होने वाली जूनियर बालिका, जूनियर बालक एवं सब जूनियर बालक में प्रतिभाग कर सकेंगे।
22 से 24 दिसंबर तक वाराणसी में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें वाराणसी मंडल अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जनपद चंदौली से बुधवार को सब जूनियर वर्ग के लिए आशुतोष यादव, दिव्यांश कुमार, ऋषिकेश सिंह, अनिमेश निगम, अजय पांडेय, आर्य चौहान, कृष्ण कुमार, हैपी सिंह, गुड्डन प्रसाद, आकाश यादव, निखिल कुमार, प्रिंस चौहान, राहेन यादव का चयन किया गया जबकि जूनियर बालक वर्ग में रोहित यादव, रामजनम व रवि कुमार एवं जूनियर बालिका वर्ग के लिए रिंकी यादव, तस्नीम परवीन, मोनी गुप्ता का चयन किया गया। वाराणसी मंडल में प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। राज्य स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग प्रतियोगिता 28 दिसंबर को अलीलढ़ में, जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता 11 जनवरी व सब जूनियर प्रतियोगिता बालक वर्ग 25 जनवरी को वाराणसी में होगी। कोच नंद जी ने बताया कि यह चयन उत्तर प्रदेश बाक्सिंग संघ के महासचिव प्रो. अनिल मिश्रा व वाराणसी संघ सचिव शशि प्रकाश के निर्देश पर किया गया है।