फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   यूपी और बिहार का हो रहा विकास

यूपी और बिहार का हो रहा विकास

Sat, 16 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
यूपी और बिहार का हो रहा विकास

विज्ञापन

चंदौली। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे का भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिहार जाते समय जिला मुख्यालय पर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कटिबद्ध है। सरकार की ओर से कई योजनाएं लागू की गईं हैं। प्रदेश सरकार को केंद्र की ओर से 800 करोड़ रुपये भी दिए गए हैं, जिससे सरकारी अस्पतालों में दवाओं, उपकरणों की खरीद के साथ ही अन्य संसाधनों को विकसित किया जा सके।

राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी और बिहार का समुचित विकास हो रहा है। सरकार का विशेष ध्यान स्वास्थ्य सेवाओें को बेहतर बनाने की ओर है। इसके लिए सरकार की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। कहीं भी धन की कमी आड़े नहीं आने दी जा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले हैं। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह हैं। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी के बाबत पूछे जाने पर कहा कि कहीं भी दवाओं की कमी नहीं है। जहां चिकित्साधिकारी लापरवाह हैं, वहां समस्या हो सकती है। लेकिन सरकार ने सभी राज्यों को स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी व दवाओं के लिए पर्याप्त धन जारी किया है और इस दिशा में प्रभावी कदम समय-समय पर उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर डॉ. केएन पांडेय, अनिल तिवारी, जितेंद्र पांडेय, श्रीराम द्विवेदी, अजय तिवारी, बृजेश तिवारी, अजय पांडेय, वीरेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed