फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गुरुपूर्णिमा आज तैयारी पूरी

गुरुपूर्णिमा आज तैयारी पूरी

Sun, 09 Jul 2017 01:14 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
गुरुपूर्णिमा आज तैयारी पूरी
गुरूपद

विज्ञापन
मुगलसराय। गुरु की पूजा का पर्व गुरुपूर्णिमा रविवार का मनाया जाएगा। विभिन्न आश्रमों में इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। विभिन्न आश्रमों में देश के कोने -कोने से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह पड़ाव आश्रम में तीन दिवसीय महोत्सव की शुरूआत शनिवार की सुबह से हुई। इसी तरह पूज्य मां श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ की ओर से रविवार की सुबह पूजन अर्चन किया जाएगा। यहां भी भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी तरह विभिन्न आश्रमों पर भक्तों की पूजा अर्चना की तैयारी पूरी की गई है।
पड़ाव संवाददाता के अनुसार स्थानीय सर्वेश्वरी समूह आश्रम में तीन दिवसीय महोत्सव की शुरूआत हो गई है। यहां देश और विदेश से हजारों भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर भी आश्रम की ओर से शिविर लगाया गया है। अनुमान है कि एक लाख से अधिक भक्त गुरुपद संभव राम का दर्शन पूजन करेंगे। यहां पूर्व से ही तैयारियां लगातार की जा रही है। महिला और पुरुषों को अलग अलग ठहराने की व्यवस्था की गई है। नौ जुलाई दिन रविवार सवा छह बजे से सवा सात बजे तक सर्वेश्वरी ध्वजात्तोलन, सफल योनि का पाठ, सात बजकर तीस मिनट से गुरु पद संभव राम का दर्शन पूजन, दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रसाद वितरण होगा। शाम पांच बजे से सात बजे तक विशिष्ट जनों एवं संत महाजनों का प्रवचन और रात आठ बजे से नौ बजे तक भजन कीर्तन होगा। इसी तरह दस जुलाई की सुबह सफल योनि का पाठ, आठ बजे से दस बजे तक श्री सर्वेश्वरी समूह का अखिल भारतीय वार्षिक अधिवेशन, शाम पांच बजे से सात बजे तक युवा एवं महिला सम्मेलन होगा।
विज्ञापन

मुगलसराय। सर्वेश्वरी समूह सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़कर हिस्सेदारी की है। समूह के पदाधिकारियों ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूरे वर्ष के आश्रम के लेखा जोखा प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के मंत्री डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में वर्ष 2016 से अघोराचार्य बाबा कीनाराम गोल्ड मेडल एवं अघोरेश्वर बाबा राम गोल्ड मेडल छात्रों को देना शुरू किया गया है। इसी तरह प्रधान कार्यालय स्थित नर्सरी विद्यालय में अवधूत भगवान राम मेधा छात्रवृत्ति देने की शुरूआत की गई है। बैद्य समीर सहाय ने बताया की इस वर्ष संस्था द्वारा विभिन्न शाखाओं में एक लाख 37 हजार 60 पंजीकृत रोगियों की चिकित्सा की गई। सुरेश सिंह ने बताया की इस वर्ष आश्रम के विभिन्न शाखाओं द्वारा दो हजार पौधरोपण और लोक कल्याणकारी माध्यम से लोगों को जागृत किया गया। गरीबों में को सहायता की गई। लोगों में कंबल व कपडों का वितरण भी किया गया। 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण के संतुलन व पक्षियों की सुरक्षा के लिए कार्य किया गया ।युवा वैज्ञानिक वामदेव पांडेय ने कहा कि जलमानस में सदाचार एवं राष्ट्र प्रेम जगाने के लिए संस्था द्वारा तेजबहादुर सिंह के नेतृत्व में एक साइकल यात्रा निकाली गई। यह आश्रम से छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों में साइकल यात्रा निकाली गई।
देश का हर व्यक्ति राष्ट्र का ऋणि है। उसे अपना सर्वस्व देश पर कुर्बान करना चाहिए। गुरुपूर्णिमा गुरु के सानिध्य में आने का एक माध्यम है। गुरु पूर्णिमा पर भक्त को चाहिए कि वह अच्छी सोच और विचार रख कर राष्ट्र और मानवता के हित में कार्य करे। तभी मानव का कल्याण हो सकेगा।

गुरुपद संभव राम
अध्यक्ष
सर्वेश्वरी समूह पड़ाव
गुरु वहीं है जो मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए। प्रकाश में वहीं ले जा सकता है जो स्वयं उस अंधकार से गुजर चुका है। गुरु रूप में चंद्रमा कही क्यों लिया गया, सूर्य को क्यों नहीं लिया गया गुरू रूप में। इस कारण है कि चंद्रमा रोज अंधकार से गुजरता है और पृथ्वी पर प्रकाश फैलाता है। कृष्णायन महाराज
पीठाधीश्वर कबीर मठ डोमरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed