फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बाढ से बचाव के उपाय अभी से

बाढ से बचाव के उपाय अभी से

Sat, 24 Jun 2017 01:47 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
बाढ से बचाव के उपाय अभी से
चंदौली। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, तब जाकर प्रशासन नाले-ड्रेन की सफाई की तैयारी में जुट रहा है। इस क्रम में मुख्यालय से होकर गुजरे बंधी प्रखंड के ड्रेन की पैमाइश कराई जा रही है। ताकि इसको अतिक्रमण मुक्त कराने साथ-साथ मानसून आने से पहले सफाई कराई जा सके। यदि ड्रेन समय से साफ हो जाती है तो मुख्यालय और आस-पास जल भराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। जाहिर है इस काम के लिए प्रशासन को कम वक्त बचा है। बाढ़ का पानी आसानी से ड्रेन के जरिए रायल ताल में चला जाएगा।
विज्ञापन

इस क्रम में एसडीएम सदर अरविंद द्विवेदी ने पैमाइश के लिए कानूनगो, लेखपालों की टीम लगा दी है। बरसात के दिनों में जिला मुख्यालय तीन तरफ से पानी से घिर जाता है। इसका प्रमुख कारण मुख्यालय से होकर रायल ताल में निकलने वाले ड्रेन का साफ-सुथरा नहीं होना है। ड्रेन कई स्थानों पर काफी संकरी हो गई है। एसडीएम का कहना है कि ड्रेन की मापी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके लिए कानूनगो और चार लेखपालों को लगाया गया है। एक दो दिनों में ड्रेन की सफाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जेसीबी और पोकलेन से सफाई कराई जाएगी। जहां मशीन नहीं पहुंच सकेगी वहां नगर पंचायत कर्मियों द्वारा सफाई कराई जाएगी। बताया कि इस कार्य में बंधी प्रखंड का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed