{"_id":"5d015000bdec22078775d95c","slug":"15603670949-chandauli-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। नीति आयोग के अर्न्तगत कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र के चयन होने के बाद केंद्रीय टीम लगातार निगरानी कर रही है। अब तक कई बार टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया मगर सुविधाएं और संसाधन नहीं बढ़ पा रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर दो सदस्यीय केंद्रीय टीम ने सीएचएस का स्थलीय निरीक्षण किया और वापस लौट गई। एक्सरे सहित अन्य सुविधाएं अस्पताल में न होने से मरीजों में आक्रोश है।
चंदौली जनपद को पिछड़ा जिले के रूप में नीति आयोग द्वारा चिन्हित किया गया है। नीति आयोग की ओर से सकलडीहा सीएचसी का सम्पूर्ण सुविधा जनक बनाने का दावा किया जाता है। कई बार दिल्ली और उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम वार्ड से लेकर सीएचसी का पड़ताल कर चुकी है। मगा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं बहाल नहीं हो पाई है। बुधवार को दो सदस्यीय जांच टीम पहुंची। दवा, महिला, पुरूष नसबंदी, छाया, अंतरा आदि योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर लौट गए। लेकिन एक्सरे, आपात कक्ष, डाक्टरों को रात्रि में रहने की सुविधाए सेमिनार हाल आदि के बारे में बताने के बाद भी संज्ञान में नही लिया। मरीजों का आरोप है कि जांच के नाम पर खानापूर्ति कर टीम लौट गई। सीएचसी अधीक्षक डा आरबी शरण ने बताया कि दो सदस्यीय जांच टीम को समस्याओं से अवगत कराया गया है। इस मौके पर डा बीके प्रसाद, डा धीरेंद्र, डा संजीव जायसवाल, उपेंद्र, संतोष, गुड्डु व अशोक मौजूद रहे।