फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय पहुंचे शहर, हुआ स्वागत

केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय पहुंचे शहर, हुआ स्वागत

Mon, 10 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय पहुंचे शहर, हुआ स्वागत

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री कौशल विकास डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रविवार की देर शाम अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। वाराणसी से जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह सबसे पहले पड़ाव पहुंचे। वहां पहले से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पड़ाव, पीडीडीयू नगर, चकिया तिराहा, अलीनगर, पचफेड़वा और जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वागत हुआ।

चंदौली से सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय देर रात पड़ाव से पीडीडीयू नगर पहुंचे। नगर स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान के पास कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि वह गाड़ी से उतरे और माला पहनकर दो मिनट बाद फिर आगे के लिए रवाना हो गए। स्वागत से अभिभूत केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही उन्हें दोबारा सांसद चुना गया है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में एकजुटता दिखाते हुए काफी मेहनत की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को अच्छी सरकार मिली है। आगामी पांच वर्षों में देश नई बुलंदियों पर पहुंचेगा। स्वागत करने वालों में राणा प्रताप सिंह, अशोक सिंह, रामडिहल बिंद, चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, राजेश सिंह, सुधीर, प्रदीप सिंह, विनय नायर, अरविंद दूबे, विजय दूबे, अशोक शुक्ला, अजय तिवारी, महेंद्र, योगेंद्र, सुषमा तिवारी, ज्योति जायसवाल, शरद श्रीवास्तव, बाबला मुखर्जी, जीतेंद्र आदि शामिल थे। वहीं पड़ाव चौराहे पर सांसद व केंद्रीय मंत्री का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनिल गुप्ता गुड्डू के नेतृत्व में गाजे-बाजे व फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में संजय पासवान, शरद जायसवाल, सुशील मित्तल, तौफीक, उमेश तिवारी, कृष्णा शर्मा, सूरज, दानिश खान, राजकुमार, सुनील, रोहन शामिल थे। इसके बाद वह चंदौली स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। वहां काफी देर से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जितेंद्र पांडेय, अनिल तिवारी, सदानंद दूबे, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, रामजी गोंड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed