फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पांच जिलों के अधिकारी ओवरलोड वाहनों पर कसेंगे शिकंजा

पांच जिलों के अधिकारी ओवरलोड वाहनों पर कसेंगे शिकंजा

Sun, 02 Jun 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पांच जिलों के अधिकारी ओवरलोड वाहनों पर कसेंगे शिकंजा

विज्ञापन

चंदौली। ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इसमें पांच जिलों के परिवहन अधिकारी ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसेंगे। यह जांच अभियान तीन से 14 जून तक चलेगा। क्षेत्रवार इन अधिकारियों को अलग-अलग जगह ओवरलोड के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है।
जिले में वाराणसी को जोड़ने वाले बलुआ और गाजीपुर केे जोड़ने वाले गंगा पर पक्के पुल बने हैं। डीएम नवनीत सिंह चहल ने सख्ती करते हुए ओवरलोड वाहनों पर पाबंदी लगा दी। बाद में दोनों पुलों पर आवागमन के लिए खोल दिया गया। इसके बाद इन पुलों से ओवरलोड भारी वाहनों का आवागमन फिर शुरू हो गया। पुल की क्षमता और उसे क्षतिग्रस्त होने के आशंका से डीएम ने मिर्जापुर, सोनभद्र और बिहार के रोहतास एवं कैमूर जिले के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर अपने जिले से ओवरलोड वाहनों पर सख्ती के लिए सहयोग मांगा था। साथ ही परिवहन विभाग को भी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। डीएम के पत्र के क्रम में उपपरिवहन आयुक्त वाराणसी परिक्षेत्र देवेेंद्र कुमार ने तीन से आठ जून तक बलुआ पुल के पास रात्रि दस से सुबह छह बजे तक जांच के लिए एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह तथा रामसिंह एआटीओ गाजीपुर को तैनात किया है। वहीं दूसरी ओर सैयदराजा में रात दस से सुबह छह बजे तक मालकर अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा और वाराणसी आरटीओ अरुण कुमार राय, सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक प्रमोद कुमार सिंह मालकर अधिकारी मिर्जापुर और कन्हैया प्रसाद गुप्ता मालकर अधिकारी वाराणसी वाहनों की चेकिंग करेंगे। वहीं दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक शिव बसंत राम एआरटीओ वाराणसी और राजेश सिंह कुशवाहा मालकर अधिकारी आजमगढ़ को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 9 से 14 जून तक सैयदराजा में वाहनों की जांच के लिए शारदा कुमार मिश्रा मालकर अधिकारी भदोही और रामसागर मालकर अधिकारी मिर्जापुर, सुबह छह से दोपहर दो बजे तक विकास अस्थाना पीटीओ सोनभद्र, अभिनव चौधरी पीटीओ देवरिया को तैनात किया गया है। इसी प्रकार 9 और दस जून को एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह, इरशाद अली पीटीओ गोरखपुर, 11 और जून को उदयवीर सिंह एआरटीओ जौनपुर तथा 13 और 14 जून को मालकर अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा के नतृत्व में ओवरलोड वाहनों की जांच होगी।
विज्ञापन

इनसेट......

ओवरलोड वाहनों के चलने गंगा पर बने पुल को खतरा
डीएम नवनीत सिंह चहल ने ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए मिर्जापुर, सोनभद्र और बिहार के रोहतास और कैमूर डीएम को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। पत्र में उन्होंने बलुआ और सैदपुर पुल को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए मालवाहक वाहनों को निर्धारित सीमा से अधिक खनिज नहीं देने की मांग की है। कहा कि ओवरलोडिंग से गंगा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
ओवर लोडिंग रोकने के लिए जनपद में तीन से 14 जून तक विशेष जांच अभियान चलेगा। इसमें पांच जनपदों के परिवहन अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जांच के दौरान ओवरलोड वाहनों को सीज करने के साथ ही परमिट को भी निरस्त किया जाएगा। विजय प्रकाश सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed