{"_id":"5ceed6fabdec22076019f0c2","slug":"155915652120-chandauli-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से घायल कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से घायल कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित सकलडीहा रेलवे गेट क्रासिंग पार करते समय मंगलवार की रात बीएसएनएल का सेवानिवृत्त कर्मी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उक्त कर्मी की मौत हो गई।
नगर के डाक बंगला निवासी चंद्रिका यादव (67) मंगलवार की रात बाजार से घर जा रहे थे। रेलवे क्रासिंग का गेट बंद होने पर वही फाटक के नीचे से क्रासिंग पार होने लगे। इसी दौरान सकलडीहा रोड क्रासिंग के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया। वाराणसी में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं आसपास के लोग भी उसके आवास पर पहुंच गए।