फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ब्लैक राइस से है जिले की पहचान: डीएम

ब्लैक राइस से है जिले की पहचान: डीएम

Thu, 30 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
ब्लैक राइस से है जिले की पहचान: डीएम

विज्ञापन
चंदौली। केवीके सभागार में बुधवार को कृषि विभाग की ओर से किसान पाठशाला और कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने मास्टर ट्रेनरों को किसानों को जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया। साथ ही जिले में दस जून से न्याय पंचायतवार किसान पाठशाला लगाने के निर्देश दिए गए।

मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि जिले की पहचान ब्लैक राइस( काला धान) के रुप हुई है। इसलिए आगामी खरीफ के सीजन में एक हजार हेक्टेयर में काला धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया। नमामी गंगे योजना के तहत नियामताबाद, धानापुर व चहनिया ब्लाक के 43 गांवों को ब्लैक राइस के खेती के लिए चयनित किया गया है। जैविक खेती के रुप में काला धान को बढ़ावा देने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने बताया कि जिले में 10 से 13 जून तक प्रथम चरण में 102 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाएं आयोजित होगी तथा दूसरे चरण में 17 से 20 जून तक इतने ही न्याय पंचायतों में किसानों को आधुनिक खेती के गुर बताए जाएंगे। इसमें कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग के अधिकारी अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारें में किसानों को जानकारी देंगे। साथ ही किसानों के आय को दोगुनी करने के लिए भी उपाय बताएं जाएंगे। इस दौरान डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, जिला मत्स्य अधिकारी वीएन सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी महेश प्रसाद, सदानंद, गोविंद प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed