फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आधा दर्जन ट्रेनों के रद्द होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

आधा दर्जन ट्रेनों के रद्द होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

Wed, 29 May 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन ट्रेनों के रद्द होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन

सकलडीहा। स्थानीय रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को एकसाथ रद्द कर दिए जाने से आक्रोशित यात्रियों ने मंगलवार को स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। स्टेशन अधीक्षक ने दूसरी ट्रेनों पर जाने की सूचना का प्रसारण कराकर यात्रियों को शांत कराया।

दरअसल सकलडीहा से डीडीयू जंक्शन और दानापुर स्टेशन पर मंगलवार से रूट रिले इंटरलाकिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस कारण सकलडीहा रेलवे स्टेशन से अप और डाउन में चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रद्द की गई ट्रेनों में अप की गाड़ी संख्या 63231 एमयू पैसेंजर, 63235, 63229, 63225 और डाउन की 63264, 63234 और 63240 ट्रेन रद्द की गई हैं। मंगलवार की सुबह ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रेलवे स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया। स्टेशन अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने रूट रिले इंटरलाकिंग कार्य की जानकारी देते हुए यात्रियों को शांत कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed