फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1523 sthaanon par hoga holika dahan

जिले में 1523 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Tue, 16 Mar 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
1523 sthaanon par hoga holika dahan
पीडीडीयू नगर। फाल्गुन मास में होली की तैयारियां शुरू हो गई है। जिलेभर में जगह-जगह होलिका स्थापित कर दी गई है। त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। जिलेभर में कुल 1523 स्थानों पर होलिका जलायी जाएगी। सबसे अधिक होलिकाएं बबुरी थाना क्षेत्र में स्थापित होंगी।
विज्ञापन

इस बार 28 मार्च को होलिका दहन होगा। वहीं 29 मार्च को होली खेली जाएगी। होलिका स्थापित किये जाने के बाद उसे बड़ा आकार देने के लिए युवा और बच्चे जुट गए है। जिले में सबसे अधिक बबुरी थाना क्षेत्र में 180 स्थानों होलिकाएं जलाई जाएंगी। वहीं मुगलसराय कोवताली क्षेत्र में 171, सदर में 51, सैयदराजा में 79, अलीनगर में 106, सकलडीहा में 138, धानापुर में 81, धीना में 68, बलुआ में 133, कंदवा में 75, चकिया में 150, नौगढ़ में 48, चकरघट्टा में 81, शहाबगंज में 71 व इलिया थाना क्षेत्र में 91 स्थानों होलिका जलेगी। होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारियां पूरी की जा रही है। थानावार समितियों के लोगों से साथ बैठक और रजिस्टर में संवेदनशील स्थानों का विवरण एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

होलिका में डाले जा रहे हैं हरे पेड़
पीडीडीयू नगर। जिले के विभिन्न स्थानों पर होलिका स्थापित किये जाने के बाद उसे बड़ा आकार देने के लिए कई स्थानों पर हरे पेड़ को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कई स्थानों पर होलिका में हरे पेड़ों की टहनियों को काटकर उसमें डाल दिया गया है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर होलिका दहन को देखते हुए पुलिस प्रशासन जिले भर में संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार कर रहा है। ऐसे में जिले में मलोखर, दुलहीपुर, पीडीडीयू नगर, सिकंदरपुर, लौंदा, सैयदराजा, कमालपुर, नगर पंचायत चंदौली, मझवार में होलिका दहन के दौरान विशेष चौकसी बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
होलिका दहन को लेकर पुलिस सतर्क है। जिले के सभी थानों से संवेदनशील क्षेत्रों की सूची तैयार कराई जा रही है। होलिका दहन के दिन वहां पुलिस की तैनाती की जाएगी। ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। अमित कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed