{"_id":"5c9a76f1bdec22143356d2bb","slug":"151553626865-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडिया व पंजाबी गीत प्रस्तुत कर छात्राओं ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांडिया व पंजाबी गीत प्रस्तुत कर छात्राओं ने मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। सरस्वती शिक्षा निकेतन के प्रांगण में सोमवार की देर शाम वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने दीप जला कर किया। इस दौरान बच्चों ने डांडिया व पंजाबी गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने जगराता, डांडिया, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी गीत व नृत्य प्रस्तुत किये। बच्चों ने पृथ्वीराज चौहान पर आधारित नाटक का मंचन कर इतिहास से परिचित कराया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक विकास होता है।। विशिष्ट अतिथि राजबहादुर दीक्षित ने कहा कि छात्राएं आज के दौर में प्रतिभा के बल पर अपना स्थान मजबूती से बना रही हैं। विद्यालय के प्रबंधक रामकिशोर सिंह ने कहा कि बच्चों की शैक्षिक व गैर शैक्षिक गतिविधियों के विकास के लिए प्रबंधन सदैव तत्पर है। उन्होंने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। इस मौके पर ग्राम प्रधान किरण सिंह, डॉ दूधनाथ यादव, महेंद्र सिंह, अजय सिंह, विनय सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र, मनोज सिंह, अमरनाथ सिंह, तूफानी प्रजापति मौजूद रहे।