फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कर्तव्य और दायित्व का बोध कराता है स्काउट गाइड: डॉ. पांडेय

कर्तव्य और दायित्व का बोध कराता है स्काउट गाइड: डॉ. पांडेय

Tue, 04 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
कर्तव्य और दायित्व का बोध कराता है स्काउट गाइड: डॉ. पांडेय

विज्ञापन
चंदौली। स्काउट-गाइड एक ऐसी संस्था जो विद्यार्थियों में समाज सेवा, कर्तव्य और दायित्व का बोध कराती है। चरित्र निर्माण, नैतिक ज्ञान के साथ ही छात्रों को कुशल नागरिक बनाने में स्काउट ने अहम भूमिका निभाया है। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के खेल मैदान में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 25वीं मंडलीय रैली के उद्घाटन समारोह में उपस्थित शिक्षकों, छात्रों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
कहा कि देश में दैविक और प्राकृतिक आपदाओं के समय स्काउट गाइडों ने पीड़ितों को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान है। इन्हें कैंप के दौरान दौरान प्रशिक्षकों द्वारा आपदा के समय संयम बरतने और लोगों की मदद करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। जो कि समाज में रहने वाले सभी व्यक्तियों के लिए जरुरी है। कहा कि किताबी ज्ञान के अलावा राष्ट्र के अंदर कुशल नागरिक तैयार करने और कर्तव्य बोध कराने में स्काउट गाइडों ने बेहतर कार्य किया है। देश के अंदर आपदों, दुर्घटना में पीड़ितों को राहत पहुंचाने में इस संस्था के लोगों और छात्रों का प्रमुख योगदान रहा है। इसके पूर्व उन्हें स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुगलसराय विधायक साधना सिंह, प्रधानाचार्य रामचंद्र शुक्ल, डॉ. हरेंद्र राय, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, बृजेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
चंदौली(ब्यूरो)। महेद्र टेक्निकल इंटर कालेज में सोमवार को मंडलीय स्काउट गाइड रैली के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आठ दिसंबर को पीडीडीयू नगर के पास ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा बबुरी में बनने वाले इंटर कालेज में भवन निर्माण के लिए अपने सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले में ट्रामा सेंटर का निर्माण शुरू कराया जाएगा। ताकि दुर्घटनाओं में गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सके। ट्रामा सेंटर नहीं होने से मरीजों को वाराणसी या अन्य शहरों में लेकर जाना पड़ता है। इससे मरीज की जान को खतरा बना रहता है। वहीं उन्होंने बुलंदशहर में एक पुलिस कर्मी की हत्या की घटना को दुखद बताया और सरकार द्वारा सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया। विधायक साधना सिंह ने कालेज परिसर में सीसी रोड बनाने का आश्वासन दिया।

चंदौली। मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान पर सोमवार को तीन दिवसीय 25वीं मंडलीय स्काउट-गाइड रैली का भव्य आगाज हुआ। इसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड इलाहाबाद के सदस्य डॉ. हरेंद्र राय ने ध्वजारोहण करके किया। इस दौरान बच्चों ने मार्च पास्टकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि शांति के प्रतीक कबूतर के साथ गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम को गति दी। कार्यक्रम में वाराणसी,जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली की 48 टीमों हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम के दौरान डा. हरेंद्र राय ने कहा कि स्काउट-गाइड जीवन जीने की कला सिखाती है। इससे अनुशासन के साथ-साथ लोगों की मदद करने का भाव भी छात्र-छात्राओं में पैदा होता है। साथ ही आपदा के वक्त लोगों की मदद के तौर-तरीके भी स्काउड-गाइड शिविरों में बताए जाते हैं। इसके बाद स्काउट-गाइड के बच्चों ने बैज-बाजे के साथ मार्च पास्ट किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज की छात्रा ने सत्यम, शिवम, सुंदर गीत पर नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शन को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। चकिया प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने पीटी मलखम का जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे लोगों ने तालियों से सेराहा। इस अवसर पर धनंजय सिंह, कृष्णकांत श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रामचंद्र शुक्ला, सत्यमूर्ति ओझा, बृजेश सिंह, राधेश्याम सिंह, राजेश सिंह, हरिवंश उपाध्याय, त्रिभुवन सिंह आदि उपस्थित रहे।

04- अधूरे विकास कार्यों पर भड़के प्रदेश अध्यक्ष
पीडब्ल्यूडी और पेयजल के एक्सईएन को लगाई फटकार
विवाह घर की घोषणा, खेल मैदान के लिए दिए 60 हजार
अंत्योदय, पात्र गृहस्थी कार्ड का हुआ वितरण, महिलाओं को दिए 26 लाख का चेक
सांसद आदर्श ग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे डॉ. पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
बबुरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद सोमवार को देर शाम अपने आदर्श सांसद गांव जरखोर पहुंचे। वहां उन्होंने आदर्श गांव के तहत 40 बिंदुओं पर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान धन जारी होने के बाद भी सड़क नहीं बनाने और बनकर तैयार हो चुकी पेयजल टंकी को चालू नहीं होने पर नाराजगी जताई और पीडब्ल्यूडी और पेयजल के एक्सईन को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने चेताया कि हर हाल में विकास कार्य समय पर पूरे होने चाहिए। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान प्राइमरी विद्यालय की छत खराब होने की शिकायत पर उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही दलित बस्ती में एक विवाह घर बनवाने की घोषणा की और खेल मैदान के लिए 60 हजार रुपये सांसद निधि से देने का आश्वासन दिया। उन्होंने तालाब के सुंदरीकरण का भी निरीक्षण किया और समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। मौजूद एवं संबंधित अधिकारियों को चेताया कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद सांसद ने समीक्षा के राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह की छह महिलाओं को 26.48 लाख रुपये का चेक वितरित किया। इससे समूह की 990 महिलाएं लाभान्वित होंगी। इसके अलावा पांच-पांच लोगों को अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड का वितरण किया। वहीं गोदभराई कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस मौके पर डीएम नवनीत सिंह चहल, सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, बीडीओ महेंद्र प्रसाद चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed