{"_id":"5c042870bdec2220567c882d","slug":"151543776368-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचोखर में खुलेगा धान क्रय केंद्र, किसानों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचोखर में खुलेगा धान क्रय केंद्र, किसानों में खुशी
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। जिला प्रशासन ने विकास खंड के पचोखर स्थित साधन सहकारी समिति में धान क्रय केंद्र खोलने की अनुमति दे दी है। इससे क्षेत्रीय किसानों में हर्ष है। क्रय केंद्र खुलने से उन्हें काफी सहूलियत होगी और अपनी उपज को बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विकासखंड में तीन धान क्रय केंद्र विपणन केंद्र मुगलसराय, नैफेड से संचालित केंद्र हमीदपुर व साधन सहकारी समिति कठौड़ी पहले से ही संचालित किए जा रहे हैं। इनमें विपणन केंद्र मुगलसराय का संचालन सेमरा में होता है। साधन सहकारी समिति पचोखर में क्रय केंद्र स्थापित करने के लिए क्षेत्रीय किसानों ने विधायक साधना सिंह व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह से मांग की थी। बीते 30 नवंबर को विधायक साधना सिंह ने लखनऊ में सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से मिलकर पचोखर में क्रय केंद्र खोलने की मांग की थी। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने उक्त धान क्रय केंद्र संचालित करने की अनुमति दे दी है। एडीओ सहकारिता चंदन यादव ने बताया कि कुछ दिनों बाद से साधन सहकारी समिति पचोखर में भी धान की खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन