फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अफसरों ने हटवाया अतिक्रमण

अफसरों ने हटवाया अतिक्रमण

Thu, 29 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अफसरों ने हटवाया अतिक्रमण
चंदौली। फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के काम को गति देने के लिए बुधवार को मुख्यालय के समीप बिछियां व कैली रोड के पास रेलवे के बुल्डोजर पूरे दिन चला। इस दौरान रेलवे की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर बोई गई फसल को साफ किया गया, वहीं झाड़-झंखाड़ उखाड़कर गड्ढों को पाटा गया। वहीं पांच थानों की फोर्स व पीएसी व आरपीएफ की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन के कारण रेल फ्रेट कॉरिडोर का काम काफी दिनों से लम्बित चल रहा था। बुधवार को रेलवे के अफसर जेसीबी मशीनों व भारी फोर्स के साथ कैली रोड के पास पहुंचे और रेलवे की जमीन पर लोगों द्वारा किए गए छोटे-बड़े अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। हालांकि रेलवे की जमीन पर किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं था, वहीं कुछ लोग जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल बोए हुए थे, जिसे अफसरों के निर्देश पर मशीन से रौंद कर साफ कर दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी तरह के अवरोध व स्थानीय लोगों के विरोध से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर आरपीएफ के अलावा पीएसी व पांच थानों की पुलोिस को लगाया गया था। रेलवे अफसरों की माने तो शीघ्र ही फ्रेट कारिडोर के कामकाज को आगे बढ़ाया गया है। इस दौरान परियोजना प्रबंधक राकेश बाबू, उपपरियोजना प्रबंधक विजय कुमार, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक एके मिश्रा,स दर कोतवाल एके ओझा, रामनरायन पासी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed