फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पटेल की जयंती पर लोगों ने लगाई एकता दौड़

पटेल की जयंती पर लोगों ने लगाई एकता दौड़

Thu, 01 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
पटेल की जयंती पर लोगों ने लगाई एकता दौड़

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पूरे जिले में अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर आयोजित रन फार यूनिटी में देश की एकता के लिए विधायक, समाजसेवी, शिक्षाविद, अधिवक्ता, युवआ बुजुर्ग, कर्मचारी और अधिकारी एक साथ दौड़े। साथ ही जगह-जगह गोष्ठी का आयोजन हुआ और देश की एकता एवं अखंडता के लिए सरदार पटेल के किए गए योगदान पर चर्चा की गई उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। कमालपुर में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में कस्बे से धीना स्टेशन तक 12 किमी लंबी दौड़ लोगों ने लगाई और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को विधायक की ओर से सम्मानित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर के दामोदरदास पोखरे से रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। दौड़ वीआईपी गेट तक पहुंचा और यहां से होते हुए दामोदरदास पोखरा पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा नेता एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि सरदार पटेल ने देेश की अखंडता के लिए सर्वस्व दाव पर लगा दिया। इस मौके पर चेयरमैन संतोष खरवार, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, रमेश जायसवाल, शिवशंकर पटेल, आशीष मिश्रा, अनिल गुप्ता, डॉ. विश्वनाथ चौहान, किरण शर्मा, सुनील चौहान, विशाल तिवारी, अशोक सोनकर, सुधीर चौहान, डॉ. प्रमोद शामिल रहे। समाजवादी पार्टी की ओर से सपा कार्यालय सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जासवाल, नियामताबाद के ब्लाक प्रमुख महेंद्र पासवान, मंगल, नायाब रिंकू, विजयानंद उपस्थित रहे। अपना दल के जिला कार्यालय ओड़वाड़ में सरदार पटेल की जयंत धूम धाम से मनाई गई। इस मौके पर गुरुपुरन पटेल, आशुतोष कुमार सिंह, संतोष गुप्ता, शंभूनाथ पटेल, लाडली खरवार, दीपक सिंह पटेल रहे। लक्ष्मी पब्लिक स्कूल कैलाशपुरी में छात्रों को एकता दिवस पर शपथ दिलाई गई। इसके बाद आयोजित रन फार यूनिटी में छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बिंदू प्रकाश सिंह, प्रबंध कमेटी के सदस्य आकाश कुमार यादव रहे। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बैनरतले पटेलनगर स्थित सामुदायिक भवन पर सरदार पटेल की जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर दयाराम पटेल, ईश्वरी प्रसाद, अशोक महतो, शिवाजी पटेल, सुनील, सुरेश, अनिल कुमार, रामपूजन, छोटेलाल उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से नगर के खोआ मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर सरदार पटेल की जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव, जयप्रकाश नरायन, भागवत नरायन चौरसिया, चंद्रवंश यादव, ताज मुहम्मद, शिवमूरत, प्रताप पटेल रहे।
विज्ञापन

सनबीम स्कूल की ओर से सरदार पटेल की जंयती पर रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। ओडीएफ गांव मुहम्मदपुर के प्रधान गायत्री पटेल ने प्रथम गृहमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दौड़ की शुरूआत हुई। एक किलोमीटर लंबी दौड़ को प्रधानाचार्य सीके पालित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद हुई गोष्ठी में उपप्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह ने ने पटेल के जीवनी पर प्रकाश डाला। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन चकिया की ओर से करवत स्थित बाल चिकित्सालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर डॉ. ओपी सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. जे खान, डॉ. आरडी तिवारी, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. विजयनंद तिवारी, डॉ. घनश्याम उपाध्याय, डॉ. रमेश उपाध्याय डॉ. नरेश पटेल, डॉ. बनारसी लाल, डॉ. एसपी सिंह, दीपक पटेल, संजीव प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



02. देश की एकता के लिए दौड़े रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। देश के पहले गृहमंत्री और देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर देश की एकता के लिए रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी बुधवार को दौड़ लगाई। रेलवे की ओर से रन फार यूनिटी की शुरूआत डीआरएम आफिस पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें मंडल के खिलाड़ी, स्काउट्स-गाईड्स तथा रेलवे इंटर कालेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। दौड़ डीआरएम आफिस से शुरू होकर पूरे इलाके का भ्रमण कर बाकले ग्राउंड पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इसके पूर्व रेलवे सुरक्षा बल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक को सलामी दी एवं मार्च पास्ट किया। इसी तरह एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से रन फार यूनिटी की शुरूआत बटालियन से हुई। दौड़ इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी होते हुए आरपीएफ कॉलोनी स्थित मालगोदाम पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, सुबेदार मेजर दीपेंद्र आले, सुबेदार नित्यानंद राय, संजीव सिंह, हवलदार राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, एचपी शर्मा, थापा उपस्थित रहे।


03. विधायक के नेतृत्व में लोगों ने लगाई दौड़
रन फार यूनिटी में रणजीत पटेल रहे अव्वल
ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूम धाम से मनाई गई पटेल की जयंती
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। जिले के ग्रामीण इलाकों में सरदार पटेल की जयंती धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर जगह जगह रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। कमालपुर में आयोजित 12 किलोमीटर लंबे रन फार यूनिटी में वाराणसी के रणजीत पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। कमलापुर संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित स्वामी शरण पीजी कॉलेज से रन फार यूनिटी शुरू होकर धीना रेलवे गेट होते हुए कॉलेज परिसर में पहुंच कर समाप्त हुआ। विजेता को सैयदराजा विधायक सैयदराजा सुशील सिंह की ओर से पुरस्कृत किया गया। दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे कंछवा के श्याम कुमार को 21 हजार और तृतीय स्थान पर रहे वाराणसी के मनीष पटेल को 11 हजार रुपये दिए। अन्य दस प्रतिभागियों को ट्रैक सूट दिया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि अगले वर्ष पटेल की जयंती पर और भव्य क्रास कंट्री रेस आयोजित की जाएगी। युवाओं की मांग पर विधायक ने जल्द ही कमालपुर में सेना भर्ती रैली कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी, श्रीराम चौबे, परमानंद सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदीस्य सुशील सिंह, राधेश्याम सिंह, प्रदीप सिंह, रामेश्वर मास्टर, अवधेश सिंह, अनिल सिंह रहे।
चहनियां संवाददाता के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह ने माल्यार्पण अर्पित किया। आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कुमारी श्रुति तिवारी, अनिका,अनन्या ने स्थान प्राप्त किया। इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में श्वेता, निहारिका, ज्योति ने स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर शुभेन्द्रु भट्टाचार्य, सीबी सिंह, मीता कुमार ने विचार व्यक्त किए। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार भाजपा की ओर से आयोजित रन फार यूनिटी को काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामाधार गुप्त, रमाशंकर खरवार, संजय सिंह, नंदलाल कुशवाहा, कमलेश, विजय गुप्त, लोकनाथ राजभर मौजूद रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सिसौरा में सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. जय कुमार सिंह रहे। इस तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्हरिया में प्रधान निर्मला सिंह , प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह, अमित सिंह, रचना सिंह रहे। अरंगी गांव स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों ने सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. केके तिवारी, सियाराम सिंह रहे।
चकिया संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के ओर से ‘‘रन फार यूनिटी‘‘ का आयोजन गांधी पार्क से सहदुल्लापुर, ब्लाक तिराहा, काशी नरेश के किले से होकर गांधी पार्क तक किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल तिवारी, मंडल अध्यक्ष भगवान दास, उमाशंकर सिंह, सरजू सिंह, डॉ. कुंदन, राजकुमार जायसवाल, डॉ. प्रदीप मौर्या, गौरव श्रीवास्तव, विजय विश्वकर्मा, राजेश चौहान मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय में पटेल की जयंती पर केक काटा गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, विजय विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता, संदीप मौर्या, शाहनवाज खास्त्रत्त्न, उमेश शर्मा, राजेश चौहान रहे। धीना संवाददाता के अनुसार जनता इंटर कालेज में छ ात्रों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर स्वासौथ्य विभाग के वाईबी सिंह ने छात्रों को आयरन की गोलियों वितरित की। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुपम राय, प्रमोद राय, अरविंद कुमार, विनोद सिंह, अशोक कुमार, इनायत अली उपस्थित रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर( छत्रपुरा), सैयदराजा प्राथमिक विद्यालय नंबर चार व प्राथमिक नंबर एक पर हर्षोल्लास पूर्वक सरदार पटेल की जयंती मनाइ गई। इस अवसरपर लालमनी यादव, प्रधानाचार्य रुखसाना खातून, प्रधानाचार्य दयाशंकर मौर्य उपस्थित रहे ।


04. आयरन लेडी की पुण्य तिथि पर किया याद
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के काली महाल स्थित कार्यालय पर लौह पुरुष की जयंती के साथ आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधकी पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर रामजी गुप्ता , बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, विजय कुमार गुप्ता, दशरथ चौहान, सतपाल सिंह, रमेश सिंह रामा, जितेंद्र खरवार, सलमान, महेश मंडल, गणेश गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed