{"_id":"5bd9fb7fbdec22696f008c3e","slug":"151541012351-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत 35 कर्मियों को हुआ 07 करोड़ 76 लाख का समापक भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत 35 कर्मियों को हुआ 07 करोड़ 76 लाख का समापक भुगतान
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेल के मुगलसराय मंडल से अक्तूबर में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों और मृतक आश्रितों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में समापक भुगतान किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक एसके वर्मा की अध्यक्षता में 35 सेवानिवृत्त कर्मचारियों और आश्रितों को सात करोड़, 76 लाख 25 हजार 525 रुपये का भुगतान किया गया।
समारोह की शुरूआत मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने मुख्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित कर्मचारियों का स्वागत कर किया गया। उन्होंने समापन भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को परिवार के साथ रहने की बधाई दी। कहा कि बिछड़ना हर किसी के लिए दुखदाई है लेकिन अब कर्मचारी अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। कहा कि रेल प्रशासन भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा में तत्पर रहेगा। इस मौके पर मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया। उन्होंने स्वस्थ रहने के टिप्स भी बताए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. वीके दुबे, मुख्य सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र उपस्थित रहे।