{"_id":"5bb90e5c867a55686d3bcff2","slug":"151538854492-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी और सफाई न होने से नाराज यात्रियों ने रोकी पूर्वा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी और सफाई न होने से नाराज यात्रियों ने रोकी पूर्वा एक्सप्रेस
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
रेल कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से हावड़ा जा रही 12382 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में पानी न होने और साफ सफाई न होने से नाराज होकर यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक दिया। इसी ट्रेन मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना भी सवार थे। यात्रियों ने उनके सामने ही रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में आनन फानन में ट्रेन में पानी भरा गया और डीआरएम ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
पूर्वा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर सुबह सवा छह बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही एसी कोच संख्या बी-1 के यात्रियों ने कोच में पानी न होने और साफ सफाई न होने की शिकायत अधिकारियों से की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी ट्रेन के ए-1 कोच में मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना सवार हुए। ऐसे में स्टेशन के अधिकतर अधिकारी वहीं थे और निर्धारित ठहराव के बाद सिग्नल होते ही ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद नीचे उतर कर हो हल्ला करने लगे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि कानपुर से ही ट्रेन में पानी नहीं भरा गया है। इलाहाबाद और वाराणसी में यात्रियों को आगे पानी भरने का आश्वासन दिया गया। स्थानीय स्टेशन पर भी न तो ट्रेन में पानी भरा गया और न ही साफ सफाई की व्यवस्था की गई। डीआरएम के सामने ही यात्रियों के प्रदर्शन से अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में कोच में पानी भरा गया। यही नहीं डीआरएम ने कोच में पहुंच कर यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ट्रेन खुल सकी। इस पूरे घटनाक्रम की वजह से दस मिनट की देरी से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।